{"_id":"5decb36a8ebc3e1b994d4dd3","slug":"sarkari-naukri-ssc-exam-calendar-2020-2021-ssc-cgl-chsl-govt-jobs-notification-application-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें
Mon, 09 Dec 2019 09:34 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र सरकार के विभागों में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने साल 2020-21 के लिए अपना अनंतिम पंचांग (Tentative Calender) जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इस कैलेंडर में एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तर (CGL - Combined Graduate Level), संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL) समेत कुल 20 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। अगर आप सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो ये कैलेंडर आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
एसएससी द्वारा जारी इस कैलेंडर को 7-13 दिसंबर 2019 के रोजगार समाचार में भी प्रकाशित किया गया है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, एसएससी कब कौन सी परीक्षा कराएगा, इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
आगे देखें, एसएससी का पूरा कैलेंडर
| परीक्षा का नाम | विज्ञापन की तारीख | अंतिम तारीख | परीक्षा की तारीख |
| सीजीएल 2019 (टीयर-1) | 22-10-2019 | 22-11-2019 | 2 से 11 मार्च 2020 |
| सीएचएसएल (10+2) 2019 (टीयर-1) | 3-12-2019 | 10-01-2020 | 16 से 27 मार्च 2020 |
| जूनियर इंजीनियर 2019 (पेपर-1) | 13-08-2019 | 12-09-2019 | 30 मार्च से 2 अप्रैल 2020 |
| जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक 2019 (पेपर-2) | - | - | 16 फरवरी 2020 |
| आशुलिपिक/स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी 2019 | 17-09-2019 | 16-10-2019 | 5 से 7 मई 2020 |
| चयन पदों के लिए परीक्षा चरण-8/2020 | 17-01-2019 | 14-02-2020 | 10 से 12 जून 2020 |
| जूनियर इंजीनियर 2019 (पेपर-2) | - | - | 21 जून 2020 |
| दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ, एएसआई 2019 (पेपर-2) | - | - | 21 जून 2020 |
| सीजीएल 2019 (टीयर-2 और टीयर-3) | - | - | 22 से 25 जून 2020 |
| सीएचएसएल 2019 (टीयर-2) | - | - | 28 जून 2020 |
| दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ 2020 (पेपर-1) | 17-04-2020 | 16-05-2020 | 28 सितंबर से 1 अक्तूबर 2020 |
| जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक 2020 (पेपर-1) | 17-04-2020 | 16-05-2020 | 1 अक्तूबर 2020 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) 2020 (पेपर-1) | 02-06-2020 | 15-07-2020 | 26 अक्तूबर से 13 नवंबर 2020 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी 2020 | 04-08-2020 | 03-09-2020 | 1 से 3 दिसंबर 2020 |
| जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक 2020 (पेपर-2) | - | - | जनवरी 2021 |
| जूनियर इंजीनियर 2020 (पेपर-1) | 04-08-2020 | 03-09-2020 | फरवरी 2021 |
| सीजीएल 2020 (टीयर-1) | 15-09-2020 | 15-10-2020 | बाद में अधिसूचित होगी |
| सीएचएसएल 2020 (टीयर-1) | 30-11-2020 | 15-12-2020 | बाद में अधिसूचित होगी |
| दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ 2020 (पेपर-2) | - | - | 1 मार्च 2021 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) 2020 (पेपर-2) | - | - | 1 मार्च 2021 |
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के लिए आज इन जगहों पर हैं मौके
कमेंट
कमेंट X