फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik Schools Society to start Admissions through E-Counselling for Students

SSS Admissions: सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए शुरू होगी ई-काउंसलिंग, बढ़ेगी पारदर्शिता

Mon, 07 Feb 2022 07:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 07:12 PM IST
सार

Sainik Schools Society E-Counselling: रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ई-काउंसलिंग के फैसले से प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह नया ई-काउंसलिंग सिस्टम सबसे पहले नए स्थापित होने वाले स्कूलों में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Sainik Schools Society to start Admissions through E-Counselling for Students
सैनिक स्कूल सोसाइटी - फोटो : सैनिक स्कूल

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि सैनिक स्कूल सोसाइटी (SSS) की ओर से जल्द ही सैनिक स्कूल में दाखिलों के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ई-काउंसलिंग के फैसले से प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह नया ई-काउंसलिंग सिस्टम सबसे पहले नए स्थापित होने वाले स्कूलों में शुरू किया जाएगा। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट - sainikschool.ncog.gov.in पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन

ई-काउंसलिंग आवेदन की सूचना दी जाएगी

मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि देश भर में स्थापित किए जा रहे नए स्कूलों, जिनमें सैनिक स्कूल पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा दी जाएगी, में सबसे पहले ई-काउंसलिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से छात्रों को ई-काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की सूचना दी जाएगी। इसके लिए सोसाइटी की ओर से समय-सीमा भी जारी की जाएगी।  

विज्ञापन

आवंटन के विकल्प में 10 स्कूलों को चुन सकेंगे 

काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए योग्यता अंकों के आधार पर उम्मीदवारों के पंजीकृत फोन नंबर या ईमेल पते के माध्यम से एक व्यक्तिगत रजिस्ट्रेशन लिंक भेजा जाएगा। उसमें नए सैनिक स्कूलों में श्रेणी और लिंग के आधार पर रिक्त सीटों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनके विकल्प चुनने संबंधी अधिकार भी दिए जाएंगे। छात्रों को स्कूल और सीट आवंटन के विकल्प के रूप में 10 स्कूलों को चुनने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें उनकी रैंक और स्कूलों की पसंद के आधार पर ई-काउंसलिंग सिस्टम के अनुसार स्कूल आवंटित किया जाएगा।

 

पोर्टल पर जारी होगा फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट

फिर अंतिम परिणाम ई-काउंसलिंग पोर्टल पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद भी छात्र या तो पहले आवंटित स्कूल की पसंद को स्वीकार कर सकते हैं या अधिकारियों को काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए अपनी वैकल्पिक पसंद बता सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया से बाहर होना चाहते हैं, उन्हें पहले दौर के बाद ही अधिकारियों को सूचित करना होगा। प्रत्येक दौर के आवंटन के बाद अंतिम तौर पर उम्मीदवारों को भौतिक सत्यापन के लिए तिथि, समय और स्थान जैसे विवरण भेजे जाएंगे। जो उम्मीदवार पहले दौर में नहीं चुने गए हैं, उन्हें सीटें खाली रहने पर फिर से काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए उम्मीदवार माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed