{"_id":"5ec3ba838ebc3e907664b687","slug":"safalta-com-launches-crash-course-for-clat-exam-preparation-apply-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सफलताडॉटकॉम' ने CLAT परीक्षा की तैयारी के लिए लॉन्च किया क्रैश कोर्स, आज ही लें दाखिला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
'सफलताडॉटकॉम' ने CLAT परीक्षा की तैयारी के लिए लॉन्च किया क्रैश कोर्स, आज ही लें दाखिला
Tue, 19 May 2020 05:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 19 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
सफलताडॉटकॉम ने CLAT के लिए क्रैश कोर्स लॉन्च किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के 'सफलताडॉटकॉम' ने कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020) परीक्षा की तैयारी के लिए तीस दिन का ऑनलाइन क्रैश कोर्स लॉन्च कर दिया है। इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में एक्सपर्ट फैकल्टी विद्यार्थियों को CLAT परीक्षा की तैयारी कराएंगी। इस क्रैश कोर्स की फीस 5,999 रुपये रखी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस कोर्स के लिए आवेदन नहीं किया है, वो जल्द से जल्द क्लैट के क्रैश कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
20 साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव रखने वाले एक्सपर्ट देंगे क्लास
खास बात है कि इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में अभ्यर्थियों को 20 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले एक्सपर्ट पढ़ाएंगे। अभ्यर्थी घर पर ही रहकर दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन के जरिए परीक्षा की बेहतर तैयारी कर पाएंगे। इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में अभ्यर्थियों को क्वांटिटेटिव टेक्निक्स की क्लास भगवती प्रसाद देंगे जिनको 20 साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है।
विज्ञापन
इसी तरह से संतोष तिवारी विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे। उनके पास भी 20 साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है। अभ्यर्थियों को लॉजिकल रिजनिंग अनुकूल पाठक पढ़ाएंगे जिनको दस साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है। इसी तरह से अभ्यर्थियों को जनरल अवेयरनैस और लीगल रिजनिंग की क्लास सुजीत बाजपेयी देंगे। इस क्रैश कोर्स में अभ्यर्थियों को जूम एप के जरिए लाइव इंटरेक्टिव कक्षाएं दी जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते स्पेशल सेशंस का आयोजन किया जाएगा और पीडीएफ फॉर्म में क्वासरूम नोट्स दिए जाएंगेए।
विज्ञापन
क्या है क्लैट की परीक्षा?
कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला पा सकते हैं। कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से क्लैट की परीक्षा अब 21 जून को होगी।
CLAT 2020 परीक्षा का पैटर्न
JEE/NEET और UPSEE की ही तरह क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
खास बात है कि बाकी की प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। क्लैट अंडर ग्रेजुएट एलएलबी कोर्स के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अगर किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं, तो उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
CLAT 2020 के जरिए इन कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी
क्लैट (CLAT 2020) प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने के बाद अभ्यर्थी LLB और LLM पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थी निम्म कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
- बीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ आर्ट्स एलएलब)
- बीएससी एलएलबी (बेचुलर ऑफ साइंस एलएलबी)
- बीकॉम एलएलबी (बेचुलर ऑफ कॉमर्स एलएलबी)
- बीबीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एलएलबी)
- बीएसडब्ल्यू एलएलबी (बेचुलर ऑफ सोशल वर्क एलएलबी)
- एलएलम (मास्टर ऑफ लॉ)
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2WKW22S
कमेंट
कमेंट X