फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Russia Ukraine War Indian Embassy in Russia Issues Latest guidelines for Indian students studying in Russia

Russia Ukraine War: रूस में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, यहां पढ़ें

Fri, 11 Mar 2022 07:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 07:19 PM IST
सार

Russia Ukraine War -  Guidelines for Indian students studying in Russia: भारतीय दूतावास ने रूस में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Indian Embassy in Russia Issues Latest guidelines for Indian students studying in Russia
भारतीय दूतावास ने जरूरी गाइडलाइन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Guidelines for Indian students studying in Russia: रूस-यूक्रेन में जारी जंग (Russia Ukraine War) के बीच रूस में पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के छात्रों के लिए मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास ने जरूरी गाइडलाइन जारी की है। दूतावास ने कहा है कि रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को अभी देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। दूतावास ने कहा है कि भारतीय छात्रों के लिए रूस में फिलहाल सुरक्षा संबंधी कोई खतरा नहीं है। इसलिए उन्हें अभी देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपनी पढ़ाई नियमित तौर पर जारी रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विद्यार्थी लगातार कर रहे थे पूछताछ 

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि बड़ी संख्या में रूस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और नागरिकों की ओर से लगातार पूछा किसी खतरे और सुरक्षा संबंधी निर्देशों के बारे में जानकारी मांगी जा रही थी। हाल ही में रूस-यूक्रेन की जंग शुरू होने के बाद ऐसे पूछताछ बढ़ गई। ऐसे में दूतावास की ओर से स्पष्ट किया जा रहा है कि रूस में रह रहे भारतीय नागरिकों और विद्यार्थियों को अभी कोई खतरा नहीं है। 

 

विज्ञापन

बैंकिंग और उड़ान सेवाओं में आ रही दिक्कत

भारतीय दूतावास ने कहा है कि फिलहाल रूस से भारत की उड़ानों की संख्या काफी कम हो गई है। उड़ान सेवाओं में थोड़ी समस्या आ रही है, लेकिन भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। वहीं, बैंकिंग सर्विस नेटवर्क भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनके कारण यदि कोई भी छात्र वापस भारत जाने को लेकर चिंतित हैं और जाना चाहते हैं, तो वे लौट सकते हैं।   

रूसी विश्वविद्यालयों ने शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई

रूस-यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) को लेकर संकट की स्थिति के बीच, रूसी विश्वविद्यालयों ने अपने यहां ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। इस संबंध कई विश्वविद्यालयों की ओर से भारतीय दूतावास को सूचना दी गई है। विद्यार्थी इस संबंध में अपने कोर्स और पाठ्यक्रम की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था के संबंध में अपने संबंधित विश्वविद्यालय के संपर्क में रहें। ताकि उनकी पढ़ाई संबंधी अकादमिक गतिविधियां सुचारू तौर पर चलती रहें। 

अधिक जानकारी के लिए भारतीय विद्यार्थी और नागरिक मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट indianembassy-moscow.gov.in पर विजिट कर गाइडलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed