Crack RRB NTPC Exam 2020: इन आसान टिप्स की मदद से NTPC परीक्षा में पाएं 100 से अधिक नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह में होने वाले RRB NTPC की परीक्षा के लिए छात्रों में उत्साह का माहौल है। इस परीक्षा के लिए करीब 1.5 करोड़ उम्मीदवार लगभग 20 महीने से टकटकी लगाए बैठे हैं। लंबे इंतजार के बाद RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ने परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। वहीं अचानक परीक्षा की तिथि घोषित होने से छात्रों में घबराहट भी है। ज्यादातर छात्र स्टेज 2 यानी सीबीटी 2 के लिए परेशान होते हैं। क्योंकि इसमें सीबीटी 1 की तरह 90 मिनट का समय मिलता तो है, लेकिन प्रश्नों की संख्या 100 से बढ़ाकर 120 कर दी जाती है।
वहीं कुछ छात्र परीक्षा की तैयारी को लेकर कई तरह की किताबों और नोट्स को इकट्ठा करने में लग जाते हैं। लेकिन अगर ऐसा हो कि आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी सुविधाएं मिल जाएं। जैसे कि आप घर बैठे ऑनलाइन क्लास कर सकें, टीचरों से डायरेक्ट बात करके डाउट क्लियर कर सकें, साथ ही बेस्ट स्टडी मटेरियल, नोट्स और साप्ताहिक मॉक टेस्ट भी सुविधाएं मिल जाएं हो, तो जैसे सपना ही सच हो जाए। तो हम आपको बता दें कि अब ये सब आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली है। जी हां, www.safalta.com एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां ये तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
safalta.com के ही एक्सपर्ट टीचर्स के द्वारा कुछ ऐसे टिप्स तैयार किए गए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से RRB NTPC के स्टेज -2 की परीक्षा में आसानी से 100 से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं।
1. प्रॉपर स्टडी प्लान
किसी भी परीक्षा की तैयारी से पहले एक प्लान तैयार करें। जिसमें यह निश्चय करें कि पूरे सिलेबस को कैसे तैयार करना है, किस विषय को कितना समय देना है और दिन भर में पढ़ाई के लिए और रिवीजन के लिए किस माध्यम का उपयोग करें। अगर आप एक प्रॉपर स्टडी प्लान के अनुसार, परीक्षा की तैयारी करेगे, तो सफलता पाना आसान हो जाएगा।
2. टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें
अक्सर यह होता है कि छात्र परीक्षा में समय के अभाव के कारण प्रश्नों को छोड़ देते हैं। इसलिए यदि आपको NTPC की परीक्षा में बेस्ट रिजल्ट हासिल करना है तो आपको अपने टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में 2 बार CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होता है। जिसमें पहले बार में 90 मिनट का समय मिलता है लेकिन प्रश्नों के संख्या 100 ही होती है। लेकिन वहीं स्टेज-2 की परीक्षा में सिर्फ 90 मिनट में ही 120 प्रश्नों को हल करना होता है। इसलिए आपको तैयारी के वक़्त समय का विशेष ध्यान रखना है।
3. पुराने पेपर से प्रैक्टिस करें
इस परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट को बेहतर करने के लिए सबसे सही उपाय है प्रैक्टिस करना। आपको रोजाना नियम के साथ प्रैक्टिस करना होगा। इसके लिए आपको पिछले कुछ वर्षों के पेपर इक्कट्ठा करने होंगे और उससे प्रैक्टिस करना होगा। इससे आप सही एग्जाम पैटर्न को भी समझ पाएंगे और अपने स्पीड का भी आकलन कर पाएंगे। साथ-साथ आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। जिससे निश्चित ही परीक्षा में आपको लाभ होगा।
4. मॉक टेस्ट करें
परीक्षा से पहले प्रतिदिन मॉक टेस्ट ज़रुर लें। परीक्षा से पहले अगर आप प्रतिदिन मॉक टेस्ट लेते हैं तो आपको परीक्षा देते समय आनी वाली परेशानियाँ पता चल जाएंगी, जिनमें आप प्रयास करके सुधार कर सकते हैं। मॉक टेस्ट उसी प्रकार से तैयार किए जाते है जिस तरह से पेपर आता है जब आप मॉक टेस्ट के द्वारा परीक्षा की तैयारी करते है तो आपको ये ज्ञात हो जाता है कि आपको किस भाग में परेशानी आ रही है जिसे आपको दूर करना है।
5. खुद से नोट्स बनाएं
कभी-कभी क्या होता है कि परीक्षा की तैयारी के वक़्त छात्र बुक्स और मॉडल पेपर की मदद लेते हैं। उसपर पूरी तरह निर्भर हो जाते हैं। लेकिन इसका विपरीत परिणाम देखने को मिलता है। ज्यादा बुक्स की मदद लेने से छात्र परीक्षा के वक़्त कंफ्यूज नज़र आते हैं। इसलिए आपको खुद से नोट्स बनाना चाहिए। खुद से नोट्स बनाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। जैसे परीक्षा से पहले आप सभी विषयों को एक जगह पर इक्कट्ठा पाएंगे। आप इसे रिवीजन के लिए भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. तनाव मुक्त रहें
परीक्षा की तैयारी करते समय हमेशा तनाव मुक्त रहे, ताकि आप बिना घबराये अपनी मंजिल पा सकें। तनाव में रहकर परीक्षा की तैयारी करने से आप रोग से ग्रसित हो सकते हैं साथ ही आप पढ़े हुए सारे टॉपिक्स एक समय के बाद भूल जाएंगे। इसलिए जितना तनाव ना लें बल्कि शांत मन से एक स्ट्रेटेजी के तहत तैयारी करें।
अगर आप भी आरआरबी एनटीपीसी की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक
खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है।
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3muRFUp
RRBNTPC से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19
कमेंट
कमेंट X