फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RRB NTPC Exam 2020 News in Hindi: 3 Easy Preparation Tips, Tricks To Get Full Score In Reasoning Section of RRB NTPC Exam

Crack RRB NTPC Exam 2020: सिर्फ 3 आसान टिप्स की मदद से रीजनिंग सेक्शन में पाएं बेस्ट रिजल्ट

Fri, 18 Sep 2020 01:23 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 18 Sep 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2020 News in Hindi: 3 Easy Preparation Tips, Tricks To Get Full Score In Reasoning Section of RRB NTPC Exam

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करने का फैसला लिया है। इस साल 15 दिसंबर से RRB NTPC की परीक्षा शुरू हो रही है। बता दें कि यह वैकेंसी 2019 में फरवरी माह में जारी की गई थी। 35,277 पदों पर निकले इस वेकैंसी के लिए करीब 1.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। रेलवे की परीक्षा में हर बार ऐसे ही भीड़ होती है। अब इतने हाई लेवल के कॉम्पिटिशन के बीच खुद को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना छात्रों के लिए एक चैलेंज हो गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि RRB NTPC की परीक्षा में 3 सेक्शन होते हैं- गणित, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग। इस परीक्षा में 2 बार सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होता है। जिसमें सीबीटी 1 में 100 और सीबीटी 2 में 120 अंकों के पेपर बनते हैं। इन दोनों टेस्ट में रीजनिंग एक ऐसा सेक्शन है जिसे आप अगर बेहतर तरीके से तैयार कर लें तो आपको दोनों परीक्षा में सफलता मिल सकती है, क्योंकि रीजनिंग सेक्शन से सीबीटी 1 में 30 और सीबीटी 2 में 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ ट्रिक सीखने की जरूरत है। यहां हम आपको 3 ऐसे टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप आसानी से 30 में 30 अंक हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सबसे पहले हम रीजनिंग सेक्शन के पूरे सिलेबस को अच्छे से समझेंगे। इसमें पूछे जाने वाले टॉपिक्स को बेहतर तरीके से जानना बेहद जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपिक 

सब टॉपिक 

सीरीज 

ऑड पेयर (शब्द औरअंक दोनों के लिए) 

एनालॉजी  (शब्द और अंक दोनों के लिए) 

मिसिंग नंबर 

क्लासिफिकेशन 

अरेंजमेंट 

रैंकिंग 

पजल 

ब्लड रिलेशन 

सीटिंग अरेंजमेंट 

दिशाज्ञान 

 

 

 

नॉन वर्बल 

अंकों का सीक्वेंस 

मैट्रिक्स (खोएहुए अंकोंको खोजना) 

कॉन्फिग्रेशन, टुकड़ों का मिलानआदि 

क्यूब एंडडिक्स 

पेपर लगाना 

रिफ्लेक्शन 

कोडिंग-डिकोडिंग 

गणितीय संचालन 

कोडिंगडिकोडिंग  

चिन्ह 

लॉजिक 

कथन - अनुमान, निष्कर्षऔर पाठ्यक्रम 

डाटा- अनुमान लगाना और निर्णय लेना 

युक्तिवाक्य (Syllogism) 

वेन डायग्राम 

विविधता (Miscellaneous 

कैलेंडर 

क्लॉक 

वो 3 टिप्स जिसकी मदद से आप आसानी से RRB NTPC की परीक्षा में रीजनिंग सेक्शन में 100% मार्क्स ला सकते हैं। 

  • आपका कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए : रीजनिंग सेक्शन कवर करने के लिए आपको सबसे पहले यह कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए कि आप क्या पढ़ें, कौन सा टॉपिक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और उसको किस आधार पर तैयार करें। जैसे दिशा ज्ञान में आपको यह ज्ञात होना चाहिए कि पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा किधर है। इसके अलावा आपको सीरीज, कैलेंडर, क्लॉक और क्यूब एंड डिस्क जैसे विषयों पर पकड़ होनी चाहिए। 
  • लॉजिकल थिंकिंग अच्छी होनी चाहिए: रीजनिंग सेक्शन आपके मेंटल एबिलिटी पर निर्भर है। आपको अपने सोचने की क्षमता बढ़ानी होगी। साथ ही प्रश्न किस आधार पर पूछा गया है, उसका संबंध कहां है यह सब आसानी से दिमाग में क्लियर हो जाना चाहिए। इसके लिए आपको कई सारे ट्रिक्स भी सीखने होंगे। 
  • मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों को सॉल्व करें : इस विषय पर बेहतर तरीके से कमांड करने का सबसे रामबाण उपाय है प्रैक्टिस करना। आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे आपको रीजनिंग के सारे टॉपिक क्लियर हो जाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र को इकट्ठा करना होगा और उसे रोजाना सॉल्व करना होगा। इससे आप पेपर के पैटर्न को भी समझ पाएंगे। साथ ही आपको खुद से मॉक टेस्ट भी लेना होगा। आपको नियमित हर सप्ताह मॉक टेस्ट लेना चाहिए। जिससे आप खुद की क्षमता का आंकलन कर पाएंगे और आपको निर्धारित समय में पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस भी हो जाएगी। 

अगर आप भी आरआरबी एनटीपीसी की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं।इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है।तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/33wgKWt 
RRB NTPC से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed