फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   reet paper leak rajasthan cm ashok gehlot announces to cancel reet level 2 exam

REET Paper Leak: दोबारा कराई जाएगी रीट लेवल 2 की परीक्षा, सीएम गहलोत ने किया एलान

Tue, 08 Feb 2022 11:09 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 AM IST
सार

REET Paper Leak: रीट पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ विपक्ष और छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा था। जांच में अब यह बात साफ हो चुकी है कि रीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना हुई थी। 
 

विज्ञापन
reet paper leak rajasthan cm ashok gehlot announces to cancel reet level 2 exam
REET Paper Leak - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 के लेवल 2 को रद्द करने की घोषणा कर दी है। सीएम गहलोत ने बताया कि इस परीक्षा को दोबारा से आयोजित कराया जाएगा। दरअसल रीट पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ विपक्ष और छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा था। एसओजी की जांच में अब यह बात साफ हो चुकी है कि रीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना हुई थी। 

विज्ञापन

विपक्ष कर रहा था विरोध

रीट 2021 पेपर लीक को लेकर राज्य में विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रही थी। राज्य के कई स्थानों पर छात्र भी बड़ी संख्या में परीक्षा में हुई धांधली के कारण सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन

सांसद दिया कुमारी ने साधा निशाना

भाजपा सांसद दिया कुमारी ने रीट पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि रीट प्रकरण में युवा अभियर्थियों व भाजपा के कड़े विरोध के दबाव में चलते राज्य सरकार ने लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय तो ले लिया है, परंतु यह मामला यही रफा-दफा नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच और मुआवजा देने की मांग

सांसद ने कहा कि युवा बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए भाजपा शुरुआत से ही इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने मांग कर रही है, ताकि इसमें लिप्त अपराधियों के चेहरे बेनकाब हो सके। उन्होंने मांग की कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए और आवेदन शुल्क के नाम पर वसूली गई करोड़ों की राशि वापस लौटाई जाए। सांसद ने इसके साथ ही सरकार से अभ्यर्थियों को मुआवजा राशि देनी की मांग भी की। 


 

लोकसभा में भी उठा था मुद्दा

रीट पेपर लीक का मामला लोकसभा में उठाया गया था। राजस्थान के नागौर से आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस परीक्षा को रद्द करने और पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। बेनीवाल लोकसभा में कहा था- रीट परीक्षा में बड़ी विसंगतियों की बात सामने आ रही है। राज्य में युवा आंदोलन कर रहे हैं। इस परीक्षा को रद्द करना चाहिए और मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। 

जांच में केवल लेवल-2 के लीक की बात

रीट पेपर लीक मामले की जांच में केवल लेवल-2 परीक्षा के लीक की बात सामने आई है। यह परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जांच के अनुसार पहली पाली की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। लेवल -1 की परीक्षा में किसी भी कदाचार की बात सामने नहीं आई है। पुलिस आगे की जांच के लिए शिक्षा विभाग के लगातार संपर्क में हैं। 

35 लोग हो चुके गिरफ्तार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक के मामले में राज्य पुलिस ने अब तक कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 छात्र भी शामिल हैं। जांच के आगे बढ़ने पर कई अन्य गिरफ्तारियों की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed