फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Reet Answer Key 2022 Out at Reetbser2022.in Reet Result Will Release Soon Check Passing Qualifying Marks

REET Answer Key Out: रीट परीक्षा 2022 की आंसर की जारी, जानें डाउनलोड और चैलेंज करने का तरीका

Fri, 19 Aug 2022 12:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 12:56 PM IST
सार

REET Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Reet Answer Key 2022 Out at Reetbser2022.in Reet Result Will Release Soon Check Passing Qualifying Marks
REET : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

REET Answer Key 2022 Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER), अजमेर की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे रीट लेवल 1, लेवल 2 के लिए आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से रीट परीक्षा 2022 दिनांक 23-24 जुलाई 2022 को आयोजित की गई।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

आरबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि रीट परीक्षा के लेवल-1 प्रथम पारी व लेवल-2 द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ पारी की प्रोविजनल उत्तर कुंजी गुरुवार, दिनांक 18 अगस्त, 2022 को रीट की वेबसाइट rectbser2022.in पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षार्थी को यदि किसी प्रश्न के उत्तर में कोई आपत्ति हो तो अपनी आपत्तियों को दिनांक 25 अगस्त, 2022 को रात्रि 11.59 बजे तक रीट की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। ऑफलाइन आपत्तियों पर बोर्ड द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए देने होंगे 300 रुपये

आपत्ति हेतु प्रति प्रश्न रुपये 300/- निर्धारित है। यदि किसी अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज की है एवं चालान का भुगतान नहीं किया है तो इस प्रकार की आपत्तियों कंप्यूटर में दर्ज नहीं होगीं। अतः आपत्ति दर्ज कर भुगतान के उपरांत आपत्ति दर्ज होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी द्वारा आपत्ति की प्रविष्टियां दर्ज करने के पश्चात प्रति प्रश्न रुपये 300/- के अनुसार एक चालान जनरेट होगा। चालान का भुगतान अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन ही करना है। चालान प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रखें। 
 

प्रोविजनल आंसर की को ऐसे दें चुनौती 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले, अभ्यर्थी द्वारा रीट की वेबसाइट पर ऑब्जेक्शन ऑन आंसर की लिंक को क्लिक करने पर रोल नंबर एवं जन्म तिथि की प्रविष्टि करने के पश्चात अभ्यर्थी को उनके आवेदन पत्र में अंकित मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ओटीपी वेरिफाई करने के पश्चात अभ्यर्थी को उसके ऑनलाइन आवेदन में दर्ज कुछ प्रविष्टियों यथा, नाम, भाषा-1, भाषा 2 एवं विशेषज्ञता विषय आदि प्रदर्शित होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दोनों लेवल के परीक्षार्थियों को अपनी आपत्ति दर्ज करने से पूर्व परीक्षा स्तर का चयन करना होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अभ्यर्थी को अपनी प्रश्न पुस्तिका सीरिज व कितने प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करानी है, की संख्या दर्ज करनी होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    संख्या दर्ज करते ही अभ्यर्थी को प्रश्नों की आपत्ति करने हेतु आपत्तियों के लिए संख्या अनुरूप पक्तियां उपलब्ध होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उनमें संबंधित प्रश्न की डिटेल भर दें और चुनौती शुल्क का भुगतान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed