फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE rajasthan Class 5th result 2023 out tomorrow download at rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 5th Class Result 2023: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, नहीं मिलेगी टॉपर्स लिस्ट

Wed, 31 May 2023 08:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 31 May 2023 08:06 PM IST
सार

RBSE 5th Class Result 2023: राजस्थान बोर्ड पांचवी कक्षा का रिजल्ट कल यानी एक जून 2023 को जारी होगा। छात्रों  के अभिभावक रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RBSE rajasthan Class 5th result 2023 out tomorrow download at rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 5th Class result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RBSE 5th Class Result 2023: राजस्थान बोर्ड पांचवीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 01 जून 2023 को दोपहर डेढ़ बजे जारी करेगा। छात्र अपना आरबीएसई 5वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और  rajresults.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

RBSE 5th Result 2023 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला करेंगे एलान

पांचवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला गुरुवार, एक जून को आईटी सेवा केंद्र, बीकानेर से करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद कक्षा पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल पर देखने को मिलेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के परिजन और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2023 की घोषणा कल, 1 जून, 2023 को की जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए मेरिट सूची उपलब्ध नहीं होगी। बोर्ड मेरिट लिस्ट या टॉपर्स लिस्ट भी जारी नहीं करेगा।


 

विज्ञापन

RBSE 5th Result: 13 से 21 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा 

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड पांचवीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुईं थी। 

 
 

इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट

  • rajshaladarpan.nic.in

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

  • rajresults.nic.in.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed