फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Board exams 2022 rbse postponed class 10th and 12th board exams, know new dates here

RBSE Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई तारीख

Fri, 11 Feb 2022 06:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

RBSE Board Exams 2022: RBSE ने 10वीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना संक्रमण की स्थिती देखते हुए स्थगित किया है। इस कदम से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
RBSE Board exams 2022 rbse postponed class 10th and 12th board exams, know new dates here
RBSE Board exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RBSE Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। यह जल्द ही जारी किया जा सकता है। RBSE के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने भी बताया कि बोर्ड परीक्षा, 2022 के शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

RBSE Board Exams 2022: 3 मार्च से शुरू होनी थी परीक्षा
RBSE की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 को शुरू होने वाली थी। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी को किया जाना था। हालांकि, इसे भी आगे बढ़ा दिया गया था। इसकी घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने की थी। उन्होंने बताया था कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE Board Exams 2022: कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षा
RBSE ने 10वीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना संक्रमण की स्थिती देखते हुए स्थगित किया है। इस कदम से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त मौका मिलेगा। इस साल आरबीएसई की ओर से आयोजित किए जा रहे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। इसके लिए 6,074 केंद्रों की व्यवस्था की गई है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने ट्वीट में बताया कि परीक्षा के दौरान 300 परीक्षा केंद्र, 60 उत्तर पुस्तिका संग्रह केंद्र और सभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से मॉनिटर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर कम संख्या में परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे और यहां मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन

RBSE Board Exams 2022: परीक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें
रेगुलर छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं- 15 से 28 फरवरी, 2022
प्राइवेट छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं- 21 से 28 फरवरी, 2022
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed