{"_id":"5ebab6cc608c2b3aab371108","slug":"rbse-board-exam-2020-class-10-12-exams-likely-to-be-conducted-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE: राजस्थान में जून में हो सकती हैं दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE: राजस्थान में जून में हो सकती हैं दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
Tue, 12 May 2020 08:16 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 12 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जून में आयोजित हो सकती हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले महीने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित करा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
विज्ञापन
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह का कहना है कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा सरकार बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगी। उन्होंने यह साफ किया कि परीक्षाओं के आयोजन से दस दिन पहले परीक्षाओं को लेकर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं जून के पहले हफ्ते में आयोजित हो सकती हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ओडिशा में 20 मई से होगा दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन: शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। बता दें कि सीबीएसई की बची हुई बारहवीं की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की हिंदी, अंग्रेजी, गणित और भूगोल की परीक्षा बची हुई है जो कि अगले महीने आयोजित हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X