{"_id":"5eba792a15ad762b45217356","slug":"odisha-class-10-paper-evaluation-to-begin-on-may-20-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में 20 मई से होगा दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन: शिक्षा मंत्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा में 20 मई से होगा दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन: शिक्षा मंत्री
Tue, 12 May 2020 04:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 12 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ओडिशा में दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मई से शुरू होगा। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने दी है। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि सूबे के लगभग 60 केंद्रों पर 5 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 20 मई से किया जाएगा। इसके लिए ओडिशा शिक्षा बोर्ड ने 6 हजार अतिरिक्त मूल्यांकनकर्ताओं को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न केंद्रों पर दसवीं कक्षा की क़ॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-International Nurses Day: जानिए कैसे बनें नर्स? कहां-कहां मिलेंगे नौकरी के मौके
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। पहले चरण के लॉकडाउन की घोषणा होते ही विभिन्न राज्यों में दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही बाकी रह गए पेपरों को भी स्थगित कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत करते हुए कहा है कि 20 मई से 5,14,18,000 प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। यह मूल्यांकन कार्य सूबे के लगभग 60 केंद्रों पर आरंभ होगा। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य वक्त पर समाप्त हो सकें इसके लिए बोर्ड ने अतिरिक्त शिक्षकों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जून तक मूल्यांकन कार्य खत्म हो जाएगा और इसके बाद जून मध्य तक दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को जून में आयोजित कराने पर तैयारी चल रही है। ये परीक्षाए 23 मार्च को स्थगित कर दी गई थी।
कमेंट
कमेंट X