RBSE 12th Result 2021: 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 99.52 फीसदी, एसएमएस के जरिए ऐसे मंगवाएं परिणाम
- राजस्थान बोर्ड ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। इस साल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 99.52 फीसदी रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 12th Result 2021: राजस्थान बोर्ड ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। इस साल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 99.52 फीसदी रहा है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट on rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 99.19 फीसदी रहा है। इस साल वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट 99.73 फीसदी रहा है। फिलहाल, अभी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो गई है। अभ्यर्थी एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं।
वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम मेंं लड़कों ने बाजी मारी है। लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत 99.67 रहा है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 99.41 फीसदी है। इस साल कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 31,953 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। वाणिज्य स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.73 है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 20,369 लड़कों ने पंजीकरण किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 99.72 फीसदी है। 11,534 लड़कियों ने कॉमर्स स्ट्रीम के लिए पंजीकरण किया था और उनका पास प्रतिशत
99.76 फीसदी है।
इसे भी पढ़ें-RBSE 12th Result 2021 Live: बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, बोर्ड की वेबसाइट क्रैश
एसएमएस के जरिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगवाने के लिए अभ्यर्थियों को RJ12A रोल नंबर टाइप कर 5676750 / 56263 पर भेजना होगा। इस साल साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बाजी मारी है। लड़कियां को पास प्रतिशत 99.60 है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.52 फीसदी है।
ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X