RBSE 10th 12th Exam: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा कल से, जानें जरूरी बातें
RBSE 10th 12th Supplementary Exam: RBSE की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 04 से लेकर 06 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
विस्तार
RBSE 10th 12th Supplementary Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/RBSE की ओर से गुरुवार 04 अगस्त, 2022 से कक्षा दसवीं और बारहवीं की पूरक/Compartment परीक्षा का आयोजन शुरू किया जाने वाला है। बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षा के प्रवेश पत्र को पहले ही जारी किया जा चुका है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना प्रवेश पत्र अपने स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं।
इतने छात्र होंगे शामिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित किए जा रहे दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षा में करीब 61 हजार छात्र शामिल होने वाले हैं। इन विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में कुल 204 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। परीक्षा कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी।
RBSE की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 04 से लेकर 06 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 से 11:45 बजे तक होगी। छात्र अपना प्रवेश पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचे, अन्यथा उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवी का परिणाम 13 जून, कक्षा बारहवीं कला संकाय का परिणाम 06 जून और बारहवीं साइंस और कॉमर्स संकाय का परिणाम 01 जून, 2022 को जारी किया गया था। दसवीं में 82.89 फीसदी छात्र सफल हुए थे। बारहवीं के कला में 96.33 फीसदी, साइंस में 96.58 और कॉमर्स में 97.53 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
कमेंट
कमेंट X