फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 10th- 12th Exams 2020: Students must reach the examination center one hour before for the remaining examinations of the board

RBSE 10th- 12th Exams 2020: विद्यार्थियों को बोर्ड की शेष परीक्षाओं के लिए एक घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

Fri, 12 Jun 2020 04:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
RBSE 10th- 12th Exams 2020: Students must reach the examination center one hour before for the remaining examinations of the board
राजस्थान बोर्ड की शेष परीक्षाएं - फोटो : PTI

RBSE 10th- 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड की बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन 18 जून से 30 जून के बीच होगा। जबकि 10वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं 29 जून और 30 जून को आयोजित होंगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देने से पहले जरूर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। विद्यार्थियों को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, जिसे क्लिक करने और डिटेल भरने के बाद अभ्यर्थी आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा।

विज्ञापन


सूबे के धौलपुर जिले में विद्यार्थियों को शेष परीक्षाओं को देने के लिए परीक्षा केंद्र एक घंटे पहले आना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धौलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के पी सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। हर विद्यार्थी को मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र आना होगा और पीने के लिए खुद की पानी की बोतल लानी होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: कोरोना से बचाव के लिए विद्यार्थियों को मिड डे मील के साथ दिया जाएगा मास्क और साबुन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परीक्षाओं का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए होगा। इसके लिए सूबे में परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। बोर्ड की शेष परीक्षाएं कुल 6201 परीक्षा केंद्र पर होंगी। जबकि इससे पहले बोर्ड ने 5680 केंद्र बनाए थे। दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 29 जून और गणित की परीक्षा 30 जून को होगी।


इसे भी पढ़ें-GCET 2020: ऑफलाइन आवेदन करने की तिथि हुई जारी, जानें मुख्य तारीखें

वहीं, बारहवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 18 जून को होगी। जबकि 19 जून को सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाओं को लेकर हाल ही में बोर्ड ने संशोधित डेटशीट जारी की है। विद्यार्थी डेटशीट से अपने विषय की परीक्षाओं की तारीख देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed