फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Random police checking to be ensured in all  Govt and pvt schools, Directs Delhi Govt

अब स्कूलों पर रहेगी पुलिस की नजर, शिक्षकों को भी करनी होगी पहरेदारी

Sun, 28 Jul 2019 05:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 28 Jul 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Random police checking to be ensured in all  Govt and pvt schools, Directs Delhi Govt
स्कूल स्टूडेंट्स

अब स्कूलों में भी पुलिस की पहरेदारी होगी। पुलिस कर्मी कभी भी स्कूलों की जांच के लिए पहुंच जाएंगे। ये आदेश दिल्ली सरकार की ओर से जारी किया गया है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पुलिस कर्मियों को परिसर व इसके आसपास रैंडम चेकिंग की अनुमति दें। ये जांच स्कूलों में शिफ्ट बदलने के दौरान या स्कूल बंद होने के दौरान की जा सकती हैं। स्कूलों को सरकार को एक रिपोर्ट भी देने के लिए कहा गया है, जिसमें यह बताना होगा कि उनके परिसर के नजदीक कोई पुलिस कर्मी या पुलिस वैन मौजूद रहती है या नहीं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में वीमेंस सेफ्टी टास्क फोर्स की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले कदम को लेकर बैठकें हो रही हैं। इनमें से एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली पुलिस को स्कूलों के आसपास चेकिंग बढ़ानी चाहिए। खासकर उस वक्त जब स्कूलों की शिफ्ट बदलती है या स्कूल बंद होने का समय होता है। शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके परिसर के आसपास चेकिंग हो रही है या नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल गेट पर होगी शिक्षकों की तैनाती

शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किया है कि जो स्कूल दो शिफ्ट में चल रहे हैं, वहां दोनों शिफ्ट्स के प्राचार्य आपस में को-ऑर्डिनेशन रखेंगे। साथ ही शिफ्ट बदलने और स्कूल बंद होने के समय दो से तीन शिक्षकों को स्कूल के गेट पर तैनात करेंगे। स्कूल बंद होने के 15 मिनट बाद तक इन्हें गेट पर तैनात रहना होगा। 

ये भी पढ़ें : संसद पहुंचा निजी स्कूलों की फीस का मामला, अब सरकार बनाएगी कानून?

इसी तरह जो स्कूल एक शिफ्ट में चल रहे हैं, वहां भी संस्थान प्रमुख दो से तीन शिक्षकों को गेट पर तैनात करेंगे। ये शिक्षक स्कूल बंद होने के 15 मिनट पहले से लेकर 15 मिनट बाद तक गेट पर खड़े होकर निगरानी करेंगे।

ये भी पढ़ें : अच्छी खबर: अब कर सकेंगे चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed