फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Raju Shrivastava Death know some important facts about raju shrivastav

Raju Shrivastav Death: कभी ऑटो चलाया तो कभी मिमिक्री से कमाए 50 रुपये, जानें राजू के बारे में 10 खास बातें

Wed, 21 Sep 2022 07:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 07:31 PM IST
सार

राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिनों से मौत से लड़ रहे थे। जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने 41 दिन मौत से जंग लड़ी।

विज्ञापन
Raju Shrivastava Death know some important facts about raju shrivastav
raju srivastava - फोटो : social media

विस्तार

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार, 21 सितंबर, 2022 को निधन हो गया। बीते 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनकी मौत पर देश की तमाम हस्तियों से लेकर आम लोगों में शोक की लहर है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं राजू के जीवन के कुछ खास किस्सों के बारे में...

विज्ञापन

सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था असली नाम
जी, हां आपको यह बात जान कर आश्चर्य होगा कि राजू श्रीवास्तव का असली नाम राजू नहीं बल्कि सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था। वे कानपुर के एक मिडिल क्लास फैमिली के रहने वाले थे। उनके फेमस किरदार के कारण लोग उन्हें गजोधर भइया के नाम से भी बुलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से था मिमिक्री का शौक

राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही मिमिक्री का शौक था। उन्होंने एक इंटरव्यू मे बताया था कि उनके स्कूल प्रिंसिपल ने हमेशा ही उनके मिमिक्री की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। कई लोग उनकी मिमिक्री का मजाक बनाते थे लेकिन प्रिंसिपल ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। राजू कई बार इलाके के क्रिकेट मैच में कॉमेंटरी भी किया करते थे। 

विज्ञापन

संघर्ष में ऑटो भी चलाया

साल 1982 में राजू श्रीवास्तव मौका तलाशने मुंबई चले आए। यहां मायानगरी में उनका संघर्ष शुरू हुआ। शुरुआती दिनों में अपना गुजारा करने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा भी चलाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए।

तेजाब के जरिए रखा बॉलीवुड में कदम

राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अनिल कपूर की फिल्म तेजाब के जरिए कदम रखा था। इसके बाद सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया, शाहरुख खान की बाजीगर, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया, वाह तेरा क्या कहना, मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
 

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने बनाया कॉमेडी किंग
साल 2005 में राजू श्रीवास्तव ने स्टार वन चैनल पर प्रसारित होने वाले शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया था। वे इस शो में उप-विजेता रहे। हालांकि, इस शो ने उन्हें देश में कॉमेडी की दुनिया का बादशाह बना दिया। इसी शो के बाद उन्हें घर-घर में गजोधर भइया के नाम से जाना जाने लगा। 

बिग-बॉस का हिस्सा भी बने

राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी के अलावा भी अन्य जगहों पर हाथ आजमाए। उन्होंने टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस-3 में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद वो कॉमेडी शो महामुकाबाला सीजन- 6 और नच बलिए जैसे शो में भी नजर आएं। 

अमिताभ की मिमिक्री के लिए मिले 50 रुपये

राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन थे। अमिताभ की एक्टिंग का उन पर बहुत असर पड़ा। उन्होंने अमिताभ की तरह एक्टिंग करना, बोलना, उठना-बैठना सब शुरू कर दिया था। उन्हें अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए पहली बार 50 रुपये का इनाम भी मिला था।  

राजनीति में भी आजमाया हाथ

राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी के बाद राजनीति में भी हाथ आजमाया। साल 2014 में उन्हें समाजवादी पार्टी ने कानपुर से लोकसभा का टिकट दिया। हालांकि, इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने टिकट वापस कर के भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन का चेहरा भी बनाया था।  

शादी के लिए 12 साल किया इंतजार

राजू श्रीवास्तव की प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी थी। राजू की पत्नी का नाम शिखा है। राजू को शिखा से प्यार था। हालांकि, उनसे शादी के लिए राजू को करीब 12 साल का इंतजार करना पड़ा था। 17 मई, 1993 को राजू ने शिखा से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे अंतरा और आयुष्मान है।

41 दिन तक लड़ी मौत से जंग

राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिनों से मौत से लड़ रहे थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 41 दिन मौत से जंग लड़ी। दुनिया को जिंदगीभर हंसाने वाले राजू आखिरकार बुधवार, 21 सितंबर, 2022 को सबको रूला गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed