Rajasthan PTET 2021: क्या आज जारी होगा परिणाम? अभ्यर्थी यहां पढ़ सकते हैं लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan PTET 2021 Result: सरकारी डूंगर कॉलेज, राजस्थान द्वारा जल्द ही पीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) के लिए उपस्थित हुए थे, वे पीटीईटी के परिणाम http://www.ptetraj2021.com/ पर जारी होने पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पीटीईटी 2021 का परिणाम आज यानी 19 सितंबर 2021 तक जारी होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम रविवार को जारी नहीं होगा। तकनीकी कारणों की वजह से इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब जल्द ही परिणाम जारी करने की तारीखों का एलान किया जाएगा। बता दें कि 8 सितंबर को आयोजित की गई राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 4.5 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम जारी होने के समय और तिथि के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी का आयोजन योग्य उम्मीदवारों को राजस्थान राज्य के विभिन्न संस्थानों में 2 साल के बी.एड पाठ्यक्रमों और 4 साल के बीएससी, बीए, बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है।
राजस्थान पीटीईटी 2021 परिणाम: अभ्यर्थी कैसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना रिजल्ट
- राजस्थान पीटीईटी 2021 के लिए परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
- राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetraj.com पर जाएं।
- 'राजस्थान पीटीईटी 2021 रिजल्ट' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म नंबर / रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
परिणाम के साथ मेरिट सूची भी होगी जारी
उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची भी देख सकते हैं। उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए सूची बनाई जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि काउंसलिंग प्रक्रिया उपलब्ध सीटों की संख्या, भरे हुए कॉलेज के विकल्प और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों पर निर्भर करती है।
कमेंट
कमेंट X