PTET 2020: लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा पहले 10 मई को होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा के आगामी तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।
इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पांच मई तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है तो पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर 5 मई तक ऑनलाइन संशोधन कर सकता है। पीटीईटी परीक्षा का आयोजन गवर्नमेंट डुंगर कॉलेज, बिकानेर की ओर से किया जाता है। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।
इस परीक्षा के लिए संशोधित तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस साल पीटेट के लिए 4,80,926 आवेदन मिले हैं। अभी इस परीक्षा के काउंसलिंग को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन वो ही अभ्यर्थी कराते हैं, जिन्हें परीक्षा में सफलता मिलती है। मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाता है। यह परीक्षा तीन घंटे होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव और मल्टिपल टॉइस वाले सवाल आते हैं।
कमेंट
कमेंट X