कोरोना वायरस का कहर: राजस्थान में भी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए राजस्थान में भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। शिक्षा मंक्षी गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कहा कि सूबे में अगले आदेश तक बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को टाल दिया गया है और जल्द ही परीक्षाओं की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 195 पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से घरों में ही रहने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आवाह्न किया है। सभी राज्य सरकारों ने भी लोगों से घरों में ही रहने का आग्रह किया है। स्कूल-कॉलेज के साथ ही दूसरे शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-इन 50 सरकारी नौकरियों के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें छूट न जाए मौका
दुनियाभर में कोरोना वायरस 2.3 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूपी में कोरोना से बचाव के लिए 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड ने भी 31 मार्च तक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और स्कूलों को बंद कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने भी अपने यहां सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।
कमेंट
कमेंट X