राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम, यहां देखें पूरी डेटशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने दोनों जनरल और वोकेशनल परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की जनरल और वोकेशनल परीक्षा 05 मार्च 2020 से शुरू होंगी और 03 अप्रैल 2020 तक चलेंगी।
पिछले साल, बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 07 मार्च 2019 से 02 अप्रैल 2019 तक आयोजित गई थी। इन परीक्षाओं का परीक्षाम 14 मई 2019 को घोषित कर दिया गया था।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा की डेटशीट के लिए यहां क्लिक करें।
छात्र परीक्षा के लिए जारी इन दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें :
- उपरोक्त परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन होने पर समाचार पत्र के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
- परीक्षार्थी परीक्षा दिनांक एवं समय का पूरा ध्यान रखें।
- प्रमाण पत्र पर न्यूगतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता पर प्रश्न प्रत्र हल करने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा।
- भूगोल विषय के दिन परीक्षार्थी अपना इंस्ट्रुमेन्ट बॉक्स साथ लाएं।
- परीक्षा कक्ष में केलक्यूलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी और अन्य इलैक्ट्रोनिक्स उपकरण ले जाना निषेध है।
- टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 900 बजे प्रारम्म किया जाएंगा।
बता दें इससे पहले पिछले मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2020 से शुरू होंगी। डेटशीट के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म होंगी। पिछले साल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 07 से 29 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 तक आयोजित की गई थीं।
ये भी पढ़ें : CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्रवेश पत्र में नहीं हैं हस्ताक्षर तो हो जाएंगे परीक्षा से बाहर
कमेंट
कमेंट X