Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा शुरू, जानें प्रक्
Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 10 नवंबर, 2022 तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/RBSE ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा-2023 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को उनके आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा दी है। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई है वे अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रियो को...
Rajasthan Board Exam 2023: इस तारीख तक कर सकेंगे सुधार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 10 नवंबर, 2022 तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी। छात्र आखिरी तारीख से पहले ही सुधार कर लें। जो भी छात्र ऐसा करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bser-exam.in पर जाना होगा।
Rajasthan Board Exam 2023: ये संशोधन कर सकेंगे-:
- पिता व माता के नाम (केवल स्पेलिंग)
- लिंग
- माध्यम
- बी.पी.एल
- जाति श्रेणी
- पता व फोन नम्बर
- अन्य स्पेशल कोड (टोकन शुल्क वाले अभ्यर्थी को छोड़कर)
- श्रेणी
- पूर्व शैक्षणिक योग्यता
- फोटो तथा हस्ताक्षर स्केनिंग
- पात्रता प्रमाण पत्र क्रमांक, दिनांक
Rajasthan Board Exam 2023: इस बात का रखें खास ख्याल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/RBSE ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा-2023 के आवेदन पत्र में सुधार करने की इच्छा रखने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आवेदन पत्र में सुधार का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक संशोधित करें।
कमेंट
कमेंट X