RBSE 5th 8th Result 2022: सुबह 11 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 Live: राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा आरबीएसई पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम जाने करने की तारीख की घोषणा की गई है।
विस्तार
Rajasthan Board 5th 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE, Ajmer) बुधवार, 08 जून को कक्षा पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा आरबीएसई पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम जाने करने की तारीख की घोषणा की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुष्टि की है कि कक्षा पांचवीं और आठवीं के परिणाम आठ जून, 2022 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। डॉ कल्ला ने लिखा, कक्षा-8 के 12.63 लाख और कक्षा-5 के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
कमेंट
कमेंट X