{"_id":"6af6ad40f26e0ecaa10aa2ef","slug":"railway-group-d-pet-2026-running-time-weight-lifting-rules-for-male-and-female-candidates-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी पीईटी 2026: कितनी दौड़ और कितना वजन उठाना होगा? पुरुष-महिला के नियम जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
रेलवे ग्रुप डी पीईटी 2026: कितनी दौड़ और कितना वजन उठाना होगा? पुरुष-महिला के नियम जानें
Fri, 13 Nov 2026 11:55 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:55 AM IST
सार
- Railway Group D PET 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मानक तय हैं।
- पुरुषों को 35 किलो और महिलाओं को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर चलना होगा।
- इसके अलावा एक किलोमीटर की दौड़ भी तय समय में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
RRB Group D Result 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाती है। इसमें दो तरह के टेस्ट होते हैं। पहले उम्मीदवार को तय वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी पूरी करनी होती है। इसके बाद दौड़ का टेस्ट लिया जाता है। दोनों टेस्ट पास करना जरूरी है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं: रेलवे ग्रुप डी के फिजिकल में कितनी दौड़ और कितनी वजह उठाना होगा? जानें महिला और पुरुष के लिए क्या हैं नियम
विज्ञापन
क्या रेलवे ग्रुप डी पीईटी के अंक मेरिट में जुड़ते हैं?
रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, PET केवल पास करने के लिए होता है। इसमें मिलने वाले अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाता। हालांकि, इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार अगले चरण यानी दस्तावेज जांच के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
पुरुष उम्मीदवारों को कितनी दौड़ लगानी होगी?
पुरुष उम्मीदवारों को सबसे पहले 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। इस दौरान वजन को जमीन पर रखना मना है। वजन उठाने का टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवार को 1,000 मीटर यानी एक किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। इसे 4 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना जरूरी है। दोनों स्पर्धाओं के लिए केवल एक-एक मौका दिया जाएगा। अगर उम्मीदवार तय समय में वजन उठाने या दौड़ का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे PET में असफल माना जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए क्या हैं नियम?
महिला उम्मीदवारों के लिए पुरुषों के मुकाबले वजन और दौड़ का समय अलग रखा गया है। उन्हें 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इस दौरान वजन को नीचे रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद 1,000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी। ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए भी महिला उम्मीदवारों के समान शारीरिक दक्षता मानक लागू होंगे। ध्यान रखें कि वजन उठाने और दौड़, दोनों में सफल होना जरूरी है। किसी एक परीक्षा में असफल होने पर उम्मीदवार अगले चरण में नहीं पहुंच पाएगा।ये भी पढे़ं: रेलवे ग्रुप डी के फिजिकल में कितनी दौड़ और कितनी वजह उठाना होगा? जानें महिला और पुरुष के लिए क्या हैं नियम
कमेंट
कमेंट X