फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pune University Final Year Exam 2020 Postponed due to staffers protest

पुणे विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित, जानिए अब कब होंगे एग्जाम

Thu, 01 Oct 2020 01:17 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 01 Oct 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Pune University Final Year Exam 2020 Postponed due to staffers protest
CCSU Admission - फोटो : अमर उजाला

पुणे विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के हड़ताल, परीक्षा की तारीखों का अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ टकराव सहित कई कारणों की वजह से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 12 अक्तूबर से आयोजित होंगी। पहले ये परीक्षाएं 5 अक्तूबर से आयोजित होनी थी। हालांकि, अभी परीक्षाओं की संशोधित  समय सारणी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-5 अक्तूबर को जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, 5 स्टेप्स में ऐसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन



1 अक्तूबर से शुरू होने वाली बैकलॉग छात्रों की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड मूल्यांकन के निदेशक महेंद्र ककाडे का कहना है कि स्थगित परीक्षाओं का आयोजन 12 अक्तूबर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के साथ ही अन्य यूपीएससी, एमपीएससी और एनईटी जैसी परीक्षाएं भी होनी थी, इसलिए विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अनलॉक 5.0: जानिए, स्कूल और कॉलेजों को लेकर नए दिशा-निर्देशों में क्या है प्रावधान?

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक घंटे की करानी की योजना थी। परीक्षा में 50 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इन परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी ने लगभग 3,300 विषयों के लिए प्रश्नपत्र सेट कर लिए थ। इन परीक्षाओं को विभिन्न कॉलेजों के कुल 3.64 लाख छात्र देने वाले थे। जिनमें से 2.23 लाख छात्र नियमित हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से जल्द ही परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed