PSTET Answer Key 2023 Out: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
PSTET 2023: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी 2023) की अंतरिमम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
विस्तार
पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की जारी उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवार यदि पेपर 1 की उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं तो वे छह अप्रैल शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के लॉगइन क्षेत्र में एक लिंक (उत्तर कुंजी फीडबैक) प्रदान किया गया है।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org पर जाएं।
-
उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
-
उम्मीदवार लॉगिन टैब के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराएं, यदि कोई हो।
PSTET 2023 क्या है?
पंजाब टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पीएसईबी से संबद्ध स्कूलों के लिए पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता को प्रमाणित करने के लिए आयोजित एक वार्षिक परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है- पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X