PSEB 10th Topper: पिता कारपेंटर और मां करती है सिलाई, बड़ी होकर अध्यापक बनना चाहती हैं पंजाब टॉपर नैंसी रानी
PSEB 10th Topper: पंजाब टॉपर फिरोजपुर जिले की नैंसी रानी बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि, अभी उनका सामान्य सा घर बेहद खास हो गया है। यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSEB 10th Topper: पंजाब बोर्ड की ओर से बीते दिन कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राज्य के कुल 97.94 फीसदी छात्रो ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में फिरोजपुर की नैंसी रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। नैंसी रानी की सफलता की कहानी आज सभी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। एक सामान्य और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार की बेटी ने इतना बड़े मुकाम को हासिल कर के अपने घरवालों का नाम केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में रौशन किया है। आइए जानते हैं दसवीं की टॉपर नैंसी रानी की कहानी-:
पिता कारपेंटर और मां सिलाई का काम करती है
पंजाब टॉपर फिरोजपुर जिले की नैंसी रानी बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि, अभी उनका सामान्य सा घर बेहद खास हो गया है। यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया है। नैंसी की माता संदीप घर में कपड़े सिलने का काम करती है। वहीं, पिता रामकृष्ण कारपेंटर का काम करते हैं। इसके अलावा उनके दादा बाऊ राम ईंटो के भट्टे पर मजदूरी करते हैं। खुद नैंसी ने भी कभी नहीं सोचा था कि वह राज्य में टॉप करेंगी।
शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी है नैंसी
15 वर्षीय नैंसी दसवीं कक्षा में 650 में से 644 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 99.08 फीसदी अंक मिले हैं। नैंसी ने अपनी पढ़ाई सतिये वाला के सरकारी स्कूल से ही की है। उनके स्कूल के प्रधानाध्यापक के अनुसार वह शुरू से ही होनहार छात्रा रही हैं। वह अपनी कक्षा में भी हमेशा पहली रैंक पर आती थी। जानकारी के अनुसार नैंसी ने आठवीं कक्षा में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा वह घर के काम और सिलाई में भी मां की मदद करती थी।
अध्यापिका बनने का है सपना
दसवीं की टॉपर नैंसी रानी बड़ी होकर अध्यापिका बनना चाहती हैं। वह मैथ्स और इंग्लिश विषय की शिक्षा देना चाहती हैं। नैंसी ने बताया कि वह अपना ज्यादातर समय पढ़ाई में ही लगाती थी। अमर उजाला की ओर से भी नैंसी को शुभकामनाएं।
कमेंट
कमेंट X