फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Priyanka Gandhi Vadra called CBSE downright irresponsible for forcing students to sit for Exams under the prevailing circumstances

सीबीएसई के फैसले पर भड़कीं प्रियंका वाड्रा : कहा बोर्ड का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना

Fri, 09 Apr 2021 01:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 09 Apr 2021 01:08 PM IST
सार

वर्तमान हालातों को देखते हुए भी सीबीएसई द्वारा तय वक्त पर ही बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के निर्णय पर भड़की प्रियंका वाड्रा

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra called CBSE downright irresponsible for forcing students to sit for Exams under the prevailing circumstances
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटें में 1.31 लाख से भी ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। मौजूदा हालातों को देखते हुए सोशल मीडिया पर 4 मई से लेकर 11 जून तक आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं काे स्थगित या फिर ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बोर्ड को गैर जिम्मेदार बताते हुए छात्रों के पक्ष में एक ट्वीट किया है। 

विज्ञापन

प्रियंका लिखती हैं, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भी सीबीएसई द्वारा छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने के लिए मजबूर करना गैर-जिम्मेदाराना बरताव है। बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए रद्द या स्थगित कर देना चाहिए। सीबीएसई कोई ऐसी व्यवस्था भी कर सकता है जिसके तहत विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए शारीरिक उपस्थिति न होना पड़े।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

देश में कोरोना वायरस के मौजूदा हालातों को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के तकरीबन एक लाख विद्यार्थियों याचिकाओं पर हस्ताक्षर कर सरकार से मई में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की थी। साथ ही बीते दो दिनों से ट्विटर पर हैशटैग ‘कैंसल बोर्ड एग्जाम्स 2021’ भी ट्रेंड कर रहा है। लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को यह स्पष्ट कर दिया कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। इस दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बोर्ड के इस निर्णय पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बोर्ड को फटकार लगाई और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed