PM Modi: पीएम मोदी करेंगे शिक्षा के क्षेत्र में 13,375 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास, तीन IIM भी शामिल
PM Modi: पीएम मोदी कल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें आईआईएम, केन्द्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय का उद्घाटन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी कल शिक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए देश भर में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे के उन्नयन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। कल पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
राष्ट्र को समर्पित इन परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, कानपुर में स्थित उन्नत प्रौद्योगिकियों पर अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थान - भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो परिसर - देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) का स्थायी परिसर शामिल हैं।
पीएम मोदी करेंगे तीन नए आईआईएम का उद्घाटन
प्रधानमंत्री देश में तीन नए आईआईएम संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें शामिल हैं - आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया और आईआईएम विशाखापत्तनम।
इसके साथ ही पीएम मोदी देशभर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों (एनवी) भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री देश भर में पांच केंद्रीय विद्यालय परिसरों, एक नवोदय विद्यालय परिसर और नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल की आधारशिला भी रखेंगे।
कमेंट
कमेंट X