{"_id":"6328af721877ee279b5fdb94","slug":"president-droupadi-murmu-approved-the-appointment-of-new-directors-to-8-iits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति : राष्ट्रपति मुर्मू ने आठ आईआईटी में नए निदेशकों की नियुक्ति को दी मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नियुक्ति : राष्ट्रपति मुर्मू ने आठ आईआईटी में नए निदेशकों की नियुक्ति को दी मंजूरी
Mon, 19 Sep 2022 11:38 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:38 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार, 19 सितंबर को आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
President Droupadi Murmu
- फोटो : Twitter/President Of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार, 19 सितंबर को आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि IIT मद्रास के प्रोफेसर शेषाद्री शेखर और प्रोफेसर श्रीपद कर्माल्कर को क्रमशः IIT पलक्कड़ और IIT भुवनेश्वर के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि आईआईटी खड़गपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से प्रोफेसर वेंकयप्पा आर देसाई को आईआईटी धारवाड़ के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, आईआईटी धारवाड़ के वर्तमान निदेशक प्रोफेसर पसुमर्थी सेशु को आईआईटी गोवा के निदेशक के रूप में चुना गया है। इनके अलावा प्रोफेसर केएन सत्यनारायण को आईआईटी तिरुपति, प्रोफेसर राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई, प्रोफेसर रजत मूना को आईआईटी गांधीनगर और प्रोफेसर मनोज सिंह गौर को आईआईटी जम्मू के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इन सभी प्रोफेसरों को नई नियुक्ति और निदेशक बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
President Droupadi Murmu approves appointment of Directors for 8 Indian Institutes of Technolgy (IITs): Education Ministry
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2022
कमेंट
कमेंट X