फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Prayer meeting sports activity can be banned for one year in school colleges

स्कूल-कॉलेज खुले तो प्रार्थना सभा, खेलकूद और सेमिनार पर एक साल तक लग सकती है रोक

Sat, 02 May 2020 06:46 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 02 May 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Prayer meeting sports activity can be banned for one year in school colleges

लॉकडाउन के कारण स्कूल और कॉलेज लंबे अरसे से बंद हैं। अब इनके दोबारा खुलने पर क्लास, मेस, पुस्तकालय, छात्रावास, कैंटीन, स्कूल बस में बैठने की व्यवस्था आदि में सामाजिक दूरी के नियम पालन के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञ सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश तैयार कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार शिक्षण संस्थानों में आगामी एक साल तक प्रार्थना सभा, सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं, सेमिनार आदि पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सेफ्टी गाइडलाइन बनाई जा रही है। गाइडलाइन शिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा से एक हफ्ते पहले जारी की जाएगी। इन्हीं दिशानिर्देश के आधार पर बोर्ड, जेईई मेन, नीट सहित अन्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, जून जुलाई में जब भी शिक्षण संस्थान खुलेंगे, सामाजिक दूरी को बनाये रखना मुश्किल होगा। क्योंकि स्कूल बस से लेकर कक्षा में एक मीटर की दूरी बनाए रखना संभव नहीं है। छात्रों को समूह में बैठने से कैसे रोका जाएगा। इसके अलावा सैकड़ों छात्र महज एक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में छात्रों को कैसे बचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े स्कूलों को दो शिफ्ट में चलाने पर विचार

विशेषज्ञ ज्यादा संख्या वाले स्कूलों को दो शिफ्ट में चलाने की योजना बना रहे हैं। इसमें छात्रों को दो शिफ्टों में बांट दिया जाएगा। इसके लिए राज्य से छात्रों और शिक्षकों की प्रति कक्षा का आंकड़ा, बुनियादी ढांचे आदि की रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई जैसे महानगरों में पहले ही स्कूल दो शिफ्टों में चल रहे हैं।

पाठ्यक्रम में शामिल होगा कोविड-19 से बचाव

सीबीएसई अपने पाठ्यक्रम में कोविड-19 से बचाव को शामिल करने जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, सभी छात्रों के मेडिकल रिपोर्ट कार्ड बनाने पर भी बात हुई है। इसमें छात्र व अभिभावकों को साफ-सफाई व पौष्टिक आहार को खाने में शामिल करवाना होगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गाइडलाइन बनाने का जिम्मा दिया है। इसमें स्कूल प्रबंधक, शिक्षक, अभिभावक और छात्रों के लिए दिशा-निर्देश समेत अन्य जिम्मेदारी तक होगी। 


                                                                                                                                                                                   -प्रो ऋषिकेश सेनापति, निदेशक, एनसीईआरटी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed