फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Postpone NEET UG 2022 trends on Social Media exam dates clashing with JEE Mains and CUET

Postpone NEET UG 2022: सोशल मीडिया पर उठ रही नीट यूजी को स्थगित करने की मांग, छात्र दे रहे ऐसे तर्क

Mon, 11 Apr 2022 11:52 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 11:52 AM IST
सार

NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते सप्ताह ही नीट यूजी 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए तारीख घोषित की थी। एनटीए की घोषणा के अनुसार, नीट परीक्षा 17 जुलाई के लिए निर्धारित है और आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
Postpone NEET UG 2022 trends on Social Media exam dates clashing with JEE Mains and CUET
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Postpone NEET UG 2022 : कुछ दिन पहले तक नीट यूजी 2022 की तारीखों की घोषणा नहीं होने और उसमें हो रही देरी से परेशान छात्र अब नीट यूजी परीक्षा को टलवाने की मांग करने लगे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते सप्ताह ही नीट यूजी 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए तारीख घोषित की थी। एनटीए की घोषणा के अनुसार, परीक्षा 17 जुलाई के लिए निर्धारित है और आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन

हालांकि, कई उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए घोषित तारीख को लेकर आपत्ति है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा भी व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा अधिसूचना जारी करने और परीक्षा की तारीख के बीच सिर्फ दो महीने का अंतर है। इतना सा समय तैयारी के लिए काफी कम है। इसलिए, छात्र अब अधिकारियों से नीट यूजी 2022 को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन



इतना ही नहीं, कई छात्रों ने अपने तर्कों का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन को पहले ही स्थगित कर दिया है। इसके अलावा, जबकि इंजीनियरिंग छात्रों के पास जेईई मेन के लिए दो मौके होते हैं। दूसरी ओर एनटीए नीट छात्रों को सिर्फ एक ही मौका दे रही है और उसके लिए भी सिर्फ दो माह का समय मिल रहा है।

विज्ञापन

उस दौरान भी सीबीएसई एग्जाम, सीयूईटी और जेईई आदि महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी होनी है। ऐसे में नीट यूजी के लिए बेहतर तैयारी करना मुश्किल है। इसलिए, छात्रों की मांग है कि नीट यूजी 2022 परीक्षा स्थगित कर दी जानी चाहिए क्योंकि उनके पास मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने का सिर्फ एक मौका होता है। वहीं, छात्रों ने समर्थन जुटाने के लिए change.org द्वारा एक याचिका में शामिल होने के लिए कहा है जिसमें अगस्त 2022 तक परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed