फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   postpone Class 9th, 11th exams for Government Schools of Chandigarh

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं टलीं

Tue, 12 May 2020 05:33 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 12 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
postpone Class 9th, 11th exams for Government Schools of Chandigarh
HPBOSE Exams

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 15 मई, 2020 से आयोजित की जानी थीं। पर अब सूचना मिली है कि परीक्षा को अगले नोटिस तक के लिए टाल दिया गया है। इन कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए 4,450 छात्रों को उपस्थित होना था। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही वेबसाइट पर की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के स्कूलों के प्रिंसिपलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग के प्रमुखों को एक आधिकारिक संचार में सूचित किया गया था। उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए परीक्षा की तारीखें उनके प्रारंभ से एक सप्ताह पहले जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

 
जिला शिक्षा अधिकारी अलका मेहता ने कंपार्टमेंट परीक्षाओं के स्थगित होने की खबर की पुष्टि की और यह भी बताया कि फिलहाल स्कूल खोलने की संभावना नगण्य है। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षाएं अब स्कूलों के फिर से शुरू होने के बाद ही आयोजित की जाएंगी क्योंकि वर्तमान में परीक्षाएं बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए अनुकूल नहीं हैं। 4000 से अधिक छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होना है, जिसके लिए सरकार को बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए कई स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतनी होंगी। बता दें कि परिणाम अप्रैल में जारी किए गए थे। कक्षा 9वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.2 प्रतिशत था और कक्षा 11 में 550 छात्र उत्तीर्ण नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed