फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM YASASVI Entrance Test 2023 Registration last Date Extend Know exam details

PYE 2023: पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Fri, 11 Aug 2023 06:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

PM YASASVI Entrance: पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (YASASVI) की प्रवेश परीक्षा (YET) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त, 2023 कर दिया गया है। 

विज्ञापन
PM YASASVI Entrance Test 2023 Registration last Date Extend Know exam details
PM YASASVI Entrance Test 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

PM YASASVI Entrance Test 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार एनटीए वाईईटी (NTA YET) की आधिकारिक वेबसाइट- yet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

17 अगस्त है अंतिम तिथि

पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त, 2023 कर दिया गया है. परीक्षा 29 सितंबर, 2023 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, साथ ही यह भी समझते हैं कि पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐस करें आवेदन 

  • NTA YET की आधिकारिक साइट yet.nta.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर दिख रहे 'PM YASASVI Entrance Test 2023' लिंक पर क्लिक करें।

  • खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन पर क्लिक करें। 

  • लॉगिन डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • इतना हो जाने के बाद,आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का जमा कर दें।

  • अब सबमिट पर क्लिक कर दें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संभाल कर रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ती है।
     

विज्ञापन

क्या है पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा?

भारत सरकार ने एक योजना तैयार की है। इस योजना को पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (YASASVI) के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित YASASVI प्रवेश परीक्षा (YET) में उनकी योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए चुना जाता है। 

कौन-से छात्र ले सकते हैं लाभ?

यह पुरस्कार छात्रवृत्ति कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए है। वे लिखित परीक्षा, पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा (YET) 2023 के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और खानाबदोश छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे छात्र जिनके माता-पिता की आय प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से कम है , और वे संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे हैं, ऐसे छात्र पीएम YET परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed