फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi keynote address at IIT 2020 Global Summit news live updates in Hindi

IIT Global Summit 2020: प्रधानमंत्री मोदी बोले, हमने अपने देश में तैयार किए अवसर

Fri, 04 Dec 2020 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Dec 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi keynote address at IIT 2020 Global Summit news live updates in Hindi
आईआईटी वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी वैश्विक सम्मेलन 2020 में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य वक्ता के तौर पर वह दुनियाभर के आईआईटियंस को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि चार और पांच दिसंबर को लगातार 36 घंटे चलने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर में फैले पूर्व आईआईटी छात्र सम्मिलित हो रहे हैं।  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, मैं आईआईटी के प्रतिभावान छात्रों को देख कर हमेशा प्रभावित होता हूं। दोस्तों, आप देश के बेटे-बेटी हैं, जो मानवता की सेवा कर रहे हैं। आपकी खोजें-आविष्कार दुनिया की मदद कर रहे हैं। देश में आईआईटी संस्थानों की संख्या बढ़ी है। देश में अब करीब दो दर्जन आईआईटी हैं। हमें सुनिश्चित करना है कि आईआईटी का ब्रांड और मजबूत बने।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रहा है। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं, पहले जब आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियर निकलते थे, जब उनके रोजगार के लिए देश में अच्छे अवसर उपलब्ध नहीं थे। आज स्पेस सेक्टर में किए गए हमारे ऐतिहासिक सुधारों की बदौलत रोजाना कई स्पेस स्टार्ट अप्स भारत में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के सिद्धांतो को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी क्षेत्र को सुधार से वंचित नहीं रखा जाएगा। 

मोदी ने आगे कहा कि भारत अपनी कार्य करने की प्रणाली को लेकर बड़े परिवर्तन का गवाह बन रहा है। जिन वस्तुओं को लेकर हम पहले सोचते थे कि ये नहीं हो पाएंगी, आज वही वस्तुएं अच्छी रफ्तार के साथ साकार हो रही हैं। कोविड-19 के इस काल में भारत में रिकॉर्ड निवेश के अवसर बने हैं। इसका परिणाम दिखाता है कि भारत निवेश के लिए दुनिया के लिए सबसे आकर्षक जगह है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बाद का समय, रि-लर्निंग, रि-थिंकिंद और रि-इनोवेटिंग के बारे में होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी के पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपमें से कई अपने जूनियरों को करियर चुनने में मदद कर रहे हैं। कई अपना खुद का काम शुरू कर रहे हैं जो अपने कठिन परिश्रम और बेहतरीन आइडिया के बलबूते दुनिया भर में अपना और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास ऐसा आइडिया है तो नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से आप उसे मेरे साथ साझा कर सकते हैं।

क्या है आईआईटी वैश्विक सम्मलेन 2020

इसमें भारत के 23 आईआईटी संस्थानों के 50 हजार और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे 500 पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस दो दिवसीय आयोजन की प्रमुख पंक्ति 'इमेजिन, इनोवेटिव, इवेंट' है। उल्लेखनीय है कि दुनिया की सबसे बड़ी इस वर्चुअल समिट को पैन आईआईटी यूएसए आयोजित कर रही है।

इस समिट की थीम 'आईआईटी 2020: दि फ्यूचर इज नाउ' रखी गई है। कार्यक्रम में आईआईटी से वर्तमान और पूर्व में जुड़े शिक्षक और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इस दौरान तकनीकी शोध, वैश्विक अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में आईआईटियंस की भूमिका पर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि पैन आईआईटी अमेरिका 20 साल पुराना संगठन है। 2003 से ही यह इस सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है और उद्योग, शिक्षा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित करता रहा है। पैन आईआईटी अमेरिका, आईआईटी के पूर्व छात्रों की एक स्वयंसेवी टीम द्वारा चलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed