{"_id":"5f457daa05baa54521534707","slug":"pm-modi-praises-digital-convocation-of-iit-bombay","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बॉम्बे का डिजिटल दीक्षांत समारोह, पीएम बोले तकनीक और परंपरा का अद्भुत मिश्रण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी बॉम्बे का डिजिटल दीक्षांत समारोह, पीएम बोले तकनीक और परंपरा का अद्भुत मिश्रण
Wed, 26 Aug 2020 02:38 AM IST
Jeet Kumar
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच आईआईटी बॉम्बे द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित दीक्षांत समारोह की मंगलवार को सराहना की और इसे ‘परंपरा और प्रौद्योगिकी का अनोखा मिश्रण’ बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा, परंपरा और प्रौद्योगिकी का अनोखा मिश्रण। आईआईटी-बॉम्बे में दिलचस्प दीक्षांत दिवस समारोह। शानदार प्रयास। 2020 की इस गुणवत्ता को बधाई। अगस्त 2018 में इस उत्कृष्ट संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरे की याद ताजा हो गई। इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने रविवार को हुए दीक्षांत समारोह से संबंधित दूरदर्शन समाचार की एक खबर भी साझा की।
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने एक विज्ञप्ति में कहा, मौजूदा महामारी के दौरान सुरक्षा प्रावधानों के मद्देनजर संस्थान ने अपने स्नातक छात्रों के लिए डिजिटल तरीके से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। आईआईटी-बॉम्बे ने इस आयोजन के दौरान प्रत्येक छात्रों को डिजिटल तरीके से डिग्री प्रमाणपत्र भी सौंपे और पदक विजेताओं को भी मुख्य अतिथि से पदक मिले।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X