फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi Pariksha Pe Charcha 2023 Last date to participate in PPC2023 has been extended till 27th January

PPC2023: परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने के लिए अब 27 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, पीएम मोदी देंगे खास टिप्स

Fri, 06 Jan 2023 10:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 10:54 PM IST
सार

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने वार्षिक संवाद कार्यक्रम पीपीसी 2023 में बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं और परीक्षा से संबंधित मुद्दों पर उनकी जिज्ञासाओं, चिंताओं और प्रश्नों का समाधान करते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Pariksha Pe Charcha 2023 Last date to participate in PPC2023 has been extended till 27th January
Pariksha Pe Charcha 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने वार्षिक संवाद कार्यक्रम पीपीसी 2023 में बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं और परीक्षा से संबंधित मुद्दों पर उनकी जिज्ञासाओं, चिंताओं और प्रश्नों का समाधान करते हैं। इसके साथ ही इस मास्टर क्लास में प्रधानमंत्री बच्चों को परीक्षाओं के तनाव से बचने के लिए अहम टिप्स और मंत्र भी साझा करेंगे।   

विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 27 जनवरी को होगा आयोजन

परीक्षा पे चर्चा 27 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। छात्र, शिक्षक और अभिभावक mygov.in और innovateindia.mygov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात और संवाद करने का मौका पा सकते हैं। अंतिम तिथि के विस्तार की घोषणा करते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि PPC 2023 में भाग लेने की तिथि 27 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा पे चर्चा 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ें और आगामी परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सीखें। 
 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2023 पंजीकरण कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले माय गव  mygov.in या फिर इनावेट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट - innovateindia.mygov.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उस तस्वीर पर क्लिक करें जिस पर लिखा है Pariksha Pe Charcha 2023।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां अभी भाग लें यानी PARTICIPATE NOW के लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपनी कैटेगरी चुनें जैसे छात्र, शिक्षक और अभिभावक आदि।  
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना विवरण भरें और परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकृत होने के लिए इसे सबमिट करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए विवरण सहेजे और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed