फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi and Govt initiatives increased campus placement of Engineering students

मोदी सरकार की इन कोशिशों से इंजीनियरिंग में हर दूसरे छात्र को मिलने लगा रोजगार

Tue, 23 Jul 2019 05:30 PM IST
सीमा शर्मा Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 23 Jul 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and Govt initiatives increased campus placement of Engineering students
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशें सफल हुई हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हर दूसरे छात्र को अब रोजगार मिलने लगा है। नए आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सभी 3240 कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में बीटेक और एमटेक प्रोग्राम्स का कैंपस प्लेसमेंट बेहतर हुआ है। इन कोर्सेज के कैंपस प्लेसमेंट में 52 फीसदी छात्रों को रोजगार मिला है। पिछले दो सालों में रोजगार पाने वाले छात्रों की संख्या में करीब सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

मोदी के किस कदम से बढ़ा रोजगार

इंजीनियरिंग की घटती मांग और हजारों कॉलेज प्रबंधन द्वारा कैंपस शटडाउन की खबरों के बाद मोदी सरकार ने एआईसीटीई को इंजीनियरिंग की पढ़ाई में गुणवत्ता बढ़ाने, मार्केट डिमांड के आधार पर कोर्स, पाठ्यक्रम तैयार करने, ट्रेनिंग देने और कैंपस प्लेसमेंट में उद्योगों को शामिल करने पर फोकस किया। महज दो साल में इंजीनियरिंग पासआउट युवाओं के कैंपस प्लेसमेंट में सात फीसदी की बढ़ोतरी के ये बड़े कारण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन राज्यों में सबसे अच्छा प्लेसमेंट

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली के कॉलेजों में 50 से 60 फीसदी तक कैंपस प्लेसमेंट हुए हैं।

यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा में प्लेसमेंट सुधरा: शैक्षणिक सत्र 2016-17, 2017-18 और सत्र 2016-17 की तुलना करें, तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में कैंपस प्लेसमेंट में सुधार देखने को मिला है। उत्तराखंड में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में 31.59 फीसदी प्लेसमेंट हुए थे, जो 2017-18 में बढ़कर 44.73 फीसदी तक हो गए। 

जम्मू कश्मीर में भी प्लेसमेंट में सुधार : अलगाववादी और आंतक के माहौल में भी जम्मू कश्मीर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में 22.88 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिला था। जबकि शैक्षणिक सत्र 2018-19 में यह आंकड़ा 26 फीसदी पार कर रहा है। पहले दस कॉलेज थे और अब इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। 
 

राज्य 2017-18 में प्लेसमेंट (%) 2018-19 में प्लेसमेंट (%)
हरियाणा 57.51 59.51
उत्तराखंड 47.73 57.31
पंजाब 42.94 52.15
हिमाचल प्रदेश 55.98 57
उत्तर प्रदेश 49 51
चंडीगढ़ 47 49
दिल्ली 50.66 53

इधर, दमन और दीव में शून्य प्लेसमेंट 
दमन और दीव में एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसमें 180 सीटें हैं, लेकिन 93 छात्र पढ़ते हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एक भी छात्र का कैंपस प्लेसमेंट नहीं हुआ है। जबकि नागालैंड में महज एक छात्र को रोजगार मिला है। नागालैंड में दो इंजीनियरिंग कॉलेजों में 540 सीटें हैं। एडमिशन सिर्फ 87 छात्रों ने लिया। यहां सत्र 2017-18 और 2016-17 में एक-एक छात्र का प्लेसमेंट हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed