Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM ECRG 2026 Young Researchers Can Get Research Grant of Up to Rs 60 Lakh Apply by December 2

पीएम ईसीआरजी 2026: युवा शोधकर्ताओं को मिलेंगे 60 लाख रुपये, दो दिसंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता व प्रक्रिया

Fri, 13 Nov 2026 10:40 AM IST
शिवम तिवारी मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर एक्सपर्ट
मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 10:40 AM IST
सार

PM ECRG 2026: युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री अर्ली करियर रिसर्च ग्रांट योजना के तहत 60 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता पाने का मौका है। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ने आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित शोध या शैक्षणिक पद पर होना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे है। जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन का पूरा तरीका।
 

विज्ञापन
PM ECRG 2026 Young Researchers Can Get Research Grant of Up to Rs 60 Lakh Apply by December 2
रिसर्च के लिए मिलेंगे 60 लाख रुपये - फोटो : AI Generated

विस्तार

ज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए विचारों के साथ काम करने वाले योग्य शोधकर्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की ओर से प्रधानमंत्री अर्ली कॅरियर रिसर्च ग्रांट (पीएम ईसीआईआरजी) योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत मान्यता प्राप्त संस्थानों में नियमित शैक्षणिक या शोध पदों पर कार्यरत शोधकर्ताओं को अपनी शोध परियोजनाओं पर कार्यरत शोधकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, यह पहल देश में नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने तथा वैज्ञानिक उपलब्धियों को बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।  

विज्ञापन

 कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार के पास विज्ञान या इंजीनियरिंग में पीएचडी अथवा एमडी, एमएस, एमडीएमएस या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त   कौन कर सकता है आवेदनउम्मीदवार के पास विज्ञान या इंजीनियरिंग में पीएचडी अथवा एमडी, एमएस, एमडीएमएस या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।   आवेदक की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।   हर वर्ष सभी विषयों को मिलाकर अधिकतम 700 ग्रांट प्रदान की जाएंगी।   

विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थान और योग्यता

शैक्षणिक संस्थान, राष्ट्रीय प्रयोगशाला या शोध एवं विकास संस्थान में नियमित शैक्षणिक अथवा शोधार्थी के पद पर कार्यरत होना अनिवार्य है। संबंधित संस्थान में नियुक्ति के दो वर्षों के भीतर आवेदन किया जा सकता है। आवेदक की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हर चरण में होगी कमाईयोजना के तहत चयनित शोधकर्ताओं को तीन वर्षों के लिए अधिकतम सात लाख रुपये तक की रिसर्च ग्रांट (पेमेंट ईसीआईआरजी) योजना के अंतर्गत दी जाएगी। इसके अतिरिक्त निर्धारित ओवरहेड खर्च भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस राशि का उपयोग शोध उपकरण खरीदने, आवश्यक सामग्री, यात्रा और अन्य शोध संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। योजना में आवर्ती बजट के उपयोग को लेकर लचीलापन दिया गया है, ताकि शोधकर्ता अपनी परियोजना की जरूरत के अनुसार संसाधनों का इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा, परियोजना से संबंधित अंतरराष्ट्रीय यात्रा, ओपन एक्सेस जर्नल में शोध प्रकाशित कराने और पेटेंट फाइल करने के खर्च के लिए भी निर्धारित शर्तों के तहत सहायता दी जाएगी। हर वर्ष सभी विषयों को मिलाकर अधिकतम 700 ग्रांट प्रदान की जाएंगी।   

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एएनआरएफ के आधिकारिक पोर्टल anrfonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल में बायोडाटा, फोटो और संस्थान का पता सहित जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।
  • आवेदन के दौरान शोध परियोजना का शीर्षक, सारांश, उद्देश्य, संभावित परिणाम और बजट से संबंधित विवरण देना होगा।
  • इसके अलावा, परियोजना का विस्तृत तकनीकी दस्तावेज एक पीडीएफ फाइल में अपलोड करना होगा।
  • आवेदन के लिए शोधकर्ता का बायोडाटा, संस्थान प्रमुख का अनुमोदन पत्र, आयु प्रमाणपत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेज भी जरूरी हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2026 शाम 5 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed