बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका : नीट पीजी को खत्म करने और स्नातकोत्तर की सीटें बढ़ाने की मांग
याचिकाकर्ता रवि नायर ने अपनी जनहित याचिका में कहा कि पीजी मेडिकल सीटों को दोगुना करना आसान होगा यदि पीजी-नीट को खत्म कर दिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई स्थित एक मीडिया सलाहकार ने स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करने की मांग की है। जनता के लिए पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए याचिकाकर्ता ने सभी इच्छुक मेडिकल स्नातकों को पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति देने के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय का रुख किया है।
कोरोना महामारी ने उजागर किए चिकित्सा क्षेत्र कमियां
याचिकाकर्ता रवि नायर ने अपनी जनहित याचिका में कहा कि कोविड-19 महामारी ने चिकित्सा क्षेत्र की कमियों को उजागर कर दिया है और तथ्य यह है कि न केवल ग्रामीण भारत में, बल्कि महानगरों में भी डॉक्टरों की संख्या में भारी कमी है।
पीजी की सीटों को दोगुना करने की जरूरत
मैंने कानूनी, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और निष्कर्ष निकाला कि पीजी मेडिकल सीटों को दोगुना करना आसान होगा यदि पीजी-नीट को खत्म कर दिया जाए और सभी इच्छुक एमबीबीएस स्नातकों को पीजी मेडिकल कोर्स को स्वतंत्र रूप से लेने की अनुमति दी जाए।
छह मिनी मेडिकल कॉलेज की होगी स्थापना
नायर ने दावा किया है कि पीजी-नीट के विकल्प के रूप में उन्होंने जिस आईडिया को पेश किया था, उसे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने स्वीकार कर लिया है। नागरिक निकाय ने छह मिनी मेडिकल कॉलेज शुरू करने और मेडिकल सीटों की संख्या में काफी वृद्धि करने का फैसला किया है। यदि इस आईडिया को देश भर के 720 जिलों में दोहराया जाता है, तो यह आसानी से देश भर में उपलब्ध मौजूदा मेडिकल सीटों को तीन गुना कर सकती है और एक स्वस्थ डॉक्टर: रोगियों का विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा परिकल्पित अनुपात 1:1000 के करीब भी पहुंच सकती है।
नीट की वजह से पीजी की सीट एमबीबीएस की सीट से आधी
56 वर्षीय मीडिया सलाहकार ने दावा किया है कि पीजी-नीट ने न केवल पीजी मेडिकल सीटों की संख्या को 43,000 - एमबीबीएस सीटों 86,000 से आधी तक सीमित कर दिया है, बल्कि सीटों की कमी ने भी भ्रष्टाचार और भारी कैपिटेशन फीस की मांग व भुगतान की समस्या को जन्म दिया है। यदि सभी 86,000 छात्र जिन्होंने एमबीबीएस पूरा कर लिया है, जिन्होंने साढ़े पांच साल तक अध्ययन किया है, आगे बढ़ने के लिए और उसी मेडिकल कॉलेज में अपनी पसंद के विषय में स्नातकोत्तर करने के लिए, तो सोचिए यह चिकित्सा पेशेवरों की एक बड़ी टुकड़ी प्रदान करेगा।
कमेंट
कमेंट X