फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   petition filed in supreme court to allow students returned from Ukraine to study in India

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से लौटे छात्रों को भारत में पढ़ने की अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Sun, 13 Mar 2022 08:06 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: याचिका में कहा गया है कि उनकी रिट याचिका संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले मौलिक अधिकार जीवन की सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मुद्दे को उठाती है।

विज्ञापन
petition filed in supreme court to allow students returned from Ukraine to study in India
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे भारतीय मेडिकल छात्रों को देश में ही अपनी पढ़ाई जारी रखने और दाखिले के मुद्दे पर निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में केंद्र सरकार को भारतीय पाठ्यक्रम में उन्हें दाखिला देने के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू करने का निर्देश देने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


कई याचिकाएं विभिन्न हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दायर
याचिका वकील राणा संदीप बुसा और अन्य ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि उनकी रिट याचिका संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले मौलिक अधिकार जीवन की सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मुद्दे को उठाती है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने और यूक्रेन से छात्रों के लौटने के बाद से कई याचिकाएं विभिन्न हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं। इनमें भारतीय छात्रों को देश में ही अपनी पढ़ाई जारी रखने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस संदर्भ में प्रवासी लीगल सेल ने भी दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की है। 
विज्ञापन


छात्र शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित
सुप्रीम कोर्ट में दर्ज याचिका में कहा गया हैं कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय काम किया है लेकिन वे अपने शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को आगे आना चाहिए और यूक्रेन से लौटे भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए देश के मेडिकल पाठ्यक्रम में जरूरी एकीकरण करना चाहिए जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed