{"_id":"5ea6fcd58ebc3e90a83321e0","slug":"pending-cbse-board-exams-after-lockdown-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कब होंगी सीबीएसई की बची हुई दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं और कब होगा कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए, कब होंगी सीबीएसई की बची हुई दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं और कब होगा कॉपियों का मूल्यांकन
Mon, 27 Apr 2020 10:05 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला,
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला,
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन के बाद कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि बोर्ड की जो परीक्षाएं हो गई हैं उनकी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जल्द ही शुरू कराया जाए। शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर स्कूल शिक्षा को लेकर किए वेबिनार में यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने अपने इस वेबिनार में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सवालों का भी जवाब दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हालात के सामान्य होते ही सीबीएसई के 29 विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने कहा, सीबीएसई बोर्ड के शेष बचे 83 पेपरों में से 29 विषयों की परीक्षा होगी। शेष वैकल्पिक विषयों के मार्क्स उनके इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखें और स्वयं, दीक्षा, ई-पाठशाला जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग करें। इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में विद्यार्थियों के लिए बहुत सामग्री है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दीक्षा पर 80 हजार से ज्यादा पाठ्य सामग्री है। सीबीएसई और एनसीईटी ने अपने सिलेबस को दीक्षा पर अपलोड किया है। अभी ऑनलाइन कंटेंट को और ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थी इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपनी पढ़ाई जारी रखें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X