फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   patna police conducted Raids in hostels of Patna University, Gunpowder recovered

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पुलिस छापेमारी, बम बनाने का सामान बरामद

Mon, 27 Jun 2022 10:13 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम का मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
patna police conducted Raids in hostels of Patna University, Gunpowder recovered
Patna University Police Raid - फोटो : ANI

विस्तार

पटना पुलिस ने बीती रात पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पटेल छात्रावास के कमरे से बम बनाने का सामान बरामद किया है। हालांकि, छापेमारी की खबर मिलते ही कमरे में रहने वाला छात्र फरार हो गया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम का मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये सामाग्री हुई बरामद
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हॉस्टल के कमरे में अलमारी का ताला तोड़ कर सामान बरामद किया है। बरामद समाग्रियों में स्टील के सात डिब्बे, दो टेप, तार से लपेटे दो डिब्बे, डिब्बों के भीतर 550 ग्राम पीले रंग का बारूद जैसा पदार्थ और 200 ग्राम सूतली बम शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार पुलिस को पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के रहने और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बम बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और हॉस्टल में छापेमारी अभियान चलाया। जहां पर विस्फोटक सामाग्रियों को बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब समय-समय पर की जाएगी छापेमारी
पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न हॉस्टलों के छात्रों के बीच समय-समय पर आपसी लड़ाई, झगड़े होते रहते हैं। पटेल हॉस्टल से छापेमारी के दौरान बम बनाने का सामान बरामद होने के बाद अब पुलिस को निर्देशित किया गया है कि हर कुछ दिनों में छापेमारी अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed