फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   pakistan pm imran khan laid foundation stone of Baba Guru Nanak International University 

पाकिस्तान: बाबा गुरु नानक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Mon, 28 Oct 2019 10:58 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 28 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
pakistan pm imran khan laid foundation stone of Baba Guru Nanak International University 
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान ने सोमवार को पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में गुरु नानक विश्वविद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि ननकाना साहिब गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसी साल जुलाई को  बाबा गुरु नानक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। 

विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब के आंतरिक मंत्री एजाज शाह ने बताया कि बाबा गुरु नानक विश्वविद्यालय का काम तीन चरणों में पूरा होगा और इसे बनाने में छह अरब रुपये लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पंजाबी और खालसा भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी। इससे पहले पंजाब प्रांतीय सरकार ने गुरु नानक की जन्मभूमि पर विश्वविद्यालय बनाने के लिए 70 एकड़ भूमि आवंटित की थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान में बहुत समय से अल्पसंख्यक सिख समुदाय की ओर से ननकाना साहिब में गुरु नानक के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद 2003 मे पहली बार विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव परवेज इलाही की पंजाब सरकार के दौरान लाया गया था। दो साल पहले वैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने परियोजना को अंतिम मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटीपीबी के अध्यक्ष सिद्दीकुल फारूक ने कहा कि विश्वविद्यालय से पाकिस्तान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान का कद बढ़ेगा। इस साल की शुरुआत में, पहली बार एक पाकिस्तानी विश्वविद्यालय ने शांति के संदेश को बढ़ावा देने के लिए बाबा गुरु नानक रिसर्च चेयर का गठन किया।


पंजाब विश्वविद्यालय प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र बाबा गुरु नानक की शिक्षाओं पर शोध करेंगे। यह केवल सिखों की मांग नहीं थी, बल्कि शिक्षाविद भी समाज में बाबा गुरु नानक की सहिष्णुता के संदेश को बढ़ावा देने चाहते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed