फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2020: This 60-day online course will give you success in CTET exam, take admission today

CTET 2020: 60 दिन का यह ऑनलाइन कोर्स आपको सीटीईटी परीक्षा में दिलाएगा सफलता, आज ही लें दाखिला

Wed, 22 Apr 2020 10:26 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 22 Apr 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
CTET 2020: This 60-day online course will give you success in CTET exam, take admission today
ctet 2020 - फोटो : SAFALTA CLASS

CTET 2020 : अगर आप प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो  'अमर उजाला' का 'सफलताडॉटकॉम' आपके लिए 60 दिन का नया कोर्स ला रहा है। यह कोर्स 27 अप्रैल से शुरू होगा और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज (22 अप्रैल) से ही शुरू हो गई है। खास बात है कि आज आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस ऑनलाइन कोर्स में शानदार छूट दी जा रही है। अगर आप इस कोर्स के लिए आज ही दाखिला लेते हैं, तो आपको इसके लिए सिर्फ 2,499 रुपये देन होंगे जिसमें आप सीटीईटी के पेपर-1 और पेपर-2 की तैयारी कर सकते हैं। जबकि इस पूरे कोर्स की असल फीस 12,999 रुपये है।

विज्ञापन


अगर आप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के दोनों में से किसी एक पेपर की तैयारी के लिए यह कोर्स करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 1,999 रुपये देने होंगे। आज (22 अप्रैल) आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1,999 रुपये देकर पेपर-1 और पेपर-2 में से किसी एक पेपर की तैयारी के लिए इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। 

विज्ञापन

जल्दी करें! दाखिले में देरी की तो बढ़ जाएगी इस कोर्स की फीस-

अगर आप 27 अप्रैल से शुरू हो रहे इस नए कोर्स में दाखिले के लिए देरी करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। अगर आप सीटीईटी में आने वाले दोनों पेपरों की तैयारी करना चाहते हैं और 23-24 अप्रैल को इस ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेते हैं तो आपको दोनों पेपरों के लिए 2,999 रुपये देने होंगे। जबकि अगर आप किसी एक पेपर के लिए 23-24 अप्रैल को इस कोर्स में दाखिले लेते हैं तो आपको 2,499 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


25-26 अप्रैल को इस कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों की तैयारी के लिए 3,499 रुपये देने होंगे। जबकि किसी एक पेपर की तैयारी के लिए इस कोर्स में 25-26 अप्रैल को दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को 2,999 रुपये देने होंगे।

क्या खास है इस नए ऑनलाइन कोर्स में?

इस कोर्स में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए 100 घंटे से अधिक की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। ये ऑनलाइन कक्षाएं दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाएंगी। लॉकडाउन के दौरान आप घर बैठे ही इस कोर्स के जरिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की तैयारी कर सकेंगे। बता दें कि  इस साल सीटीईटी की परीक्षा 5 जुलाई को होनी है। ऐसे में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह ऑनलाइन कोर्स बेहद मददगार साबित होगा क्योंकि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं। सफलता क्लास के भी 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में इस ऑनलाइन कोर्स के जरिए अभ्यर्थी घर बैठे ही सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों की तैयारी कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को इस कोर्स में पीडीएफ फॉर्म में क्लासरूम नोट्स दिए जाएंगे। फैकल्टी ऑनलाइन इंटरेक्टिव क्लासेस के जरिए अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब देगी और सीटीईटी परीक्षा में आने वाले विषयों की तैयारी कराएगी।

हर हफ्ते मॉक टेस्ट और स्पेशल सेशन का होगा आयोजन

इस कोर्स ( Mission CTET 2020) में आप अपने मोबाइल के जरिए ही पढ़ाई कर सकेंगे। यह कोर्स आपको लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास के जरिए सीटीईटी की तैयारी कराएगा। इसमें जूम एप पर लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास होगी। विद्यार्थियों को सीटीईटी में सफलता दिलाने के लिए इस कोर्स में हर हफ्ते मॉक टेस्ट कराया जाएगा।  स्पेशल क्वेश्चन सेशन होगा जिसमें विद्यार्थी अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। विद्यार्थियों को  'सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स की जानकारी मिलेगी। पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग सेशन होगा।

क्या है सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों का पैटर्न

सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर 150 नंबरों के होते हैं। दोनों पेपरों के लिए कुल वक्त भी 150 मिनट का होता है। पहले पेपर में 30 नंबर के तीस सवाल बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से पूछे जाते हैं। इसी तरह से भाषा-1 और भाषा-2 से भी 30-30 सवाल आते हैं। गणित और पर्यावरण अध्ययन से भी 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। दूसरे पेपर में गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 60  सवाल आते हैं। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 सवाल और भाषा-1 एवं भाषा-2 से 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। सबसे खास है कि इस परीक्षा के दोनों पेपरों में नगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को पांच विषयों की गहराई से तैयारी करनी होती है।

इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/2RW807b

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed