{"_id":"610cda513db08a4352576d1c","slug":"andhra-pradesh-class-10-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश बोर्ड: आज शाम 5 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आंध्र प्रदेश बोर्ड: आज शाम 5 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Fri, 06 Aug 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:14 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार शाम 5 बजे दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार शाम 5 बजे दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपने अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर देख सकेंगे। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया था। आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही बोर्ड के एप के जरिए भी छात्र अपना दसवीं का रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मुंबई विश्वविद्यालय: कॉलेजों को निर्देश, 100 फीसदी माफ करे छात्रों की फीस
विज्ञापन
आपको बता दें कि बोर्ड ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था पहले सरकार दसवीं की परीक्षाओं को कराने की इच्छुक थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बता दें कि इस साल कुल 5.38 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। दसवीं के रिजल्ट की घोषणा सूबे के शिक्षा मंत्री आदिमुलापु सुरेश करेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: आज जारी हो सकता है सत्र 3 का परिणाम, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X