फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Osmania University says no to Rahul Gandhi, Congress Target KCR for denial Politics

Osmania University: उस्मानिया विश्वविद्यालय ने राहुल गांधी की बैठक को नहीं दी मंजूरी, कांग्रेस ने बताई केसीआर की साजिश

Mon, 02 May 2022 06:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 06:48 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री केसीआर की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके दबाव की रणनीति के कारण विश्वविद्यालय ने राहुल की रैली को अनुमति नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Osmania University says no to Rahul Gandhi, Congress Target KCR for denial Politics
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता एवं सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में छात्रों की बैठक को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। उस्मानिया विश्वविद्यालय की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बैठक की अनुमति देने से इनकार करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस ने बैठक की मंजूरी नहीं देने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी टीआरएस पार्टी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री केसीआर की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके दबाव की रणनीति के कारण विश्वविद्यालय ने राहुल की रैली को अनुमति नहीं दी गई। मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया और साथ ही इस संबंध में विश्वविद्यालय के निर्णय और 18 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। 

विज्ञापन

वहीं, बैठक को अनुमति देने से इनकार करने को लेकर विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इसके कई विभिन्न कारण हैं। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने पिछले साल परिसर में किसी भी राजनीतिक गतिविधि की अनुमति नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया था। विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, कुछ कर्मचारी संघों के चुनाव निर्धारित किए गए हैं तो वहीं, कुछ पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं चल रही थीं और छात्रों का एक वर्ग राज्य सरकार द्वारा हाल ही में घोषित भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है।
 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी सात मई को राहुल गांधी का छात्रों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित करने की तैयारी में थी, जिसके लिए विश्वविद्यालय ने स्वीकृति नहीं दी। कांग्रेस नेता को विश्वविद्यालय की अनुमति से इनकार करने के बाद, पार्टी के छात्र विंग एनएसयूआई ने रविवार को हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कम से कम 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी ने सात मई को गिरफ्तार किए गए एनएसयूआई नेताओं से मिलने की योजना बनाई है और छात्रों के सामने आने वाले मुद्दों पर उनसे बात करने के लिए यहां चंचलगुडा जेल जाएंगे। रेड्डी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर राहुल गांधी की बैठक की अनुमति देने से इनकार करने का दबाव डाला है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेड्डी ने जेल में एनएसयूआई नेताओं से मुलाकात भी की।
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जेल अधीक्षक को एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें राहुल गांधी को गिरफ्तार किए गए एनएसयूआई नेताओं से मिलने की अनुमति मांगी गई है। राहुल गांधी के छात्रों से मिलने के प्रस्ताव के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों और विश्वविद्यालय दोनों की बेहतरी के लिए और संसद में ऐसे मुद्दों को उठाने के लिए राहुल गांधी बैठक करना चाहते हैं। बैठक छात्रों की चिंताओं और अन्य प्रासंगिक मुद्दों को समझने के लिए रखी जा रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed