{"_id":"5e4f25c48ebc3ef249634356","slug":"online-admission-race-in-2020-21-season-from-today-in-jamia-millia-islamia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया मिल्लिया इस्लामिया: 2020-21 सत्र में ऑनलाइन दाखिले की रेस आज से","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जामिया मिल्लिया इस्लामिया: 2020-21 सत्र में ऑनलाइन दाखिले की रेस आज से
Fri, 21 Feb 2020 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2020-21 प्रोग्राम में दाखिले की रेस शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी समेत डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ऑनलाइन आवदेन पोर्टल पर दाखिला आवेदन विंडो 25 मार्च तक ओपन रहेगी जबकि प्रवेश परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आवेदन विंडो पोर्टल खोल दिया। इस दौरान प्रो. वाइस चांसलर प्रो. इल्यास हुसैन, रजिस्ट्रार प्रो. एपी सिद्दीकी (आईपीएस), परीक्षा नियंत्रक डॉ. नजीम हुसैन जाफरी समेत अन्य विभागों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुलपति के मुताबिक छात्र शुक्रवार से ऑनलान दाखिला आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा जामिया कैंपस में प्रोस्पेक्टस की सुविधा भी होगी। इसके अलावा कैंपस में हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। यहां छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए www.jmi.ac.in तथा www.jmicoe.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X