JNU: जेएनयू में 20 से होगा ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, 24 खेलों में एक हजार छात्र लेंगे हिस्सा
JNU: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में 20 जनवरी से तीन दिवसीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्र 24 विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में 20 जनवरी से तीन दिवसीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज होने जा रहा है। 22 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन एबीवीपी व खेलों भारत के संयुक्त तत्वाधान में होगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कई खेलों का होगा आयोजन
इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्र 24 विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लेंगे। इसमें इंडोर खेल जैसे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कई प्रकार के बाहरी खेल जैसे वॉलीबॉल, बास्केटबॉल शामिल हैं। इसके साथ ही छात्र खो-खो एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त रिले रेस एवं टग ऑफ वॉर जैसे सामूहिक खेलों का भी आयोजन भी होगा।
- बैडमिंटन
- टेबल टेनिस
- शतरंज
- वॉलीबॉल
- बास्केटबॉल
- खो-खो
- कबड्डी
- रिले रेस
- टग ऑफ वॉर
दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी
जेएनयू ओलंपिक का मुख्य आकर्षण दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए व्हीलचेयर रेस, शतरंज, मैराथन विद एस्कॉर्ट जैसे खेल आयोजित होंगे। ओलंपिक प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए जाएंगे। एबीवीपी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कान्त दूबे ने कहा कि पहली बार जेएनयू में इस स्तर पर एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
एबीवीपी जेएनयू इकाई की मंत्री शिखा स्वराज ने कहा जेएनयू अकादमिक क्षेत्र में पहले से ही विख्यात है। लेकिन अब हमें अपने छात्रों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर खेलों को हर विश्वविद्यालय तक ले जाना है।
कमेंट
कमेंट X