फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OJEE Toppers List 2025 out at ojee.nic.in; Anurag Mishra tops in MBA, Check list here

OJEE Toppers List 2025: ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट की मेधा सूची जारी, एमबीए में अनुराग मिश्रा ने किया टॉप

Wed, 11 Jun 2025 01:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 01:44 PM IST
सार

OJEE Toppers List 2025: स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग ने ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में 55,000 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक रैंक प्राप्त की है।
 

विज्ञापन
OJEE Toppers List 2025 out at ojee.nic.in; Anurag Mishra tops in MBA, Check list here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

OJEE Toppers List 2025: ओडिशा सरकार के स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग ने ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE 2025) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष परीक्षा में 55,000 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक रैंक प्राप्त की है।

विज्ञापन
Trending Videos

एमबीए परीक्षा में अनुराग मिश्रा टॉपर

परीक्षा में एमबीए परीक्षा के टॉपर अनुराग मिश्रा रहे। वहीं, MCA/MSC की मेरिट लिस्ट में एस सिसेन्द्री ने शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य टॉपर्स में बीफार्मा के लिए जतिन मेहर, एलई-टेक (डिप्लोमा) के लिए गौरव स्वैन, एलई-टेक (बीएससी) में साक्षी कुमारी, इंटीग्रेटेड एमबीए में अंशुमन पति, एमफार्मा में हितेश कुमार ढल और बीकैट (सिनेमेटोग्राफी, साउंड रिकॉर्डिंग व साउंड डिजाइन) के लिए सानिध्य नायक शामिल हैं।

परीक्षार्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in. पर देख सकते हैं। ओजेईई के नतीजों की घोषणा स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन द्वारा की गई। मंत्री ने बताया कि इस बार कुल 92,488 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 80,324 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए। इन में से 55,362 ने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए रैंक प्राप्त की।

मंत्री स्वैन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार पहली बार आयोजित की गई नर्सिंग परीक्षा के 25,000 अभ्यर्थियों के परिणाम, ओडिशा के डीएमईटी द्वारा घोषित किए जाएंगे, जिनमें 22,902 बेसिक बीएससी नर्सिंग के छात्र शामिल हैं।

ओजेईई कमिटी के अनुसार, इस वर्ष लेटरल एंट्री (एलई)-टेक (डिप्लोमा) कोर्स के लिए 18,398 विद्यार्थियों को रैंक मिली। बीफार्मा में 14,032, MBA में 9,022, MCA और MSc (कंप्यूटर साइंस) में 6,795, MPharma में 1,651, इंटीग्रेटेड MBA में 1,564 और LE Pharma में 976 उम्मीदवारों को रैंक दी गई।

इसके अलावा, 1,827 उम्मीदवारों को विभिन्न MTech कोर्सेस में रैंक मिली। इसी तरह MPlan, MArch और BCAT जैसे अन्य कोर्सेज के लिए भी छात्रों को रैंक आवंटित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

OJEE Toppers List 2025: ओजेईई टॉपर्स लिस्ट

 

कोर्स टॉपर का नाम
एम.टेक मनमंथ बेहरा
बी.फार्मा जतिन मेहर
एलई-टेक (डिप्लोमा) गौरव स्वैन
एलई-टेक (बी.एससी) साक्षी कुमारी
एलई-फार्मा सागरिका दास
एमबीए अनुराग मिश्रा
एमसीए एस सिसेन्द्री
इंटीग्रेटेड एमबीए अंशुमन पति
बीसीएटी (सिनेमैटोग्राफी) नेहा प्रियदर्शनी
बीसीएटी (फिल्म एडिटिंग) सानिध्य नायक
एम.फार्मा हितेश कुमार ढल
एमआर्क अस्मिता सुबुद्धि
एम.प्लान उर्मीकांत मणिनन्दन साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed